Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 10:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»सारण में चुनाव के बाद हिंसा : दो पक्षों के बीच गोलीबारी में 1 की मौत, 2 लोग घायल, कल रोहिणी आचार्य के पहुंचने पर हुई थी झड़प
    क्राइम

    सारण में चुनाव के बाद हिंसा : दो पक्षों के बीच गोलीबारी में 1 की मौत, 2 लोग घायल, कल रोहिणी आचार्य के पहुंचने पर हुई थी झड़प

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सारण : सोमवार की शाम मतदान खत्म होने के बाद रोहिणी आचार्य जिस बूथ पर पहुंची थीं, वहां जमकर हंगामा हुआ. इस मामले में विवाद बढ़ने पर मंगलवार को सारण में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गयी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दो लोग बुरी तरह घायल हैं.

    घटना के बाद छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है. मौके पर एसपी और डीएम भी मौजूद हैं. बता दें कि सोमवार की शाम राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य इसी क्षेत्र के बूथ संख्या 118 पर पहुंची थीं.

    इस घटना को देखने वाले एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि वहां दोनों तरफ से लोग थे. बहुत भीड़ थी. दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए. गोलियाँ भी चलीं. तीन लोगों को गोली मारी गई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोहिणी आचार्य ने बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार किया, उनके समर्थक भी उनके साथ थे. गुस्साई भीड़ को देखते हुए रोहिणी आचार्य को वहां से निकलना पड़ा, लेकिन मंगलवार सुबह विवाद फिर बढ़ गया और फायरिंग हो गई.

    इस घटना पर सारण एसपी गौरव मंगला ने कहा कि कल राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था. इसके जवाब में आज कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी. तीन लोगों को गोली मारी गई है, जिनमें से एक की मौत हो गई है. दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं. जिन लोगों ने इस घटना को उकसाया. उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. कुछ समय के लिए इंटरनेट पर रोक रहेगी.

    इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal : 21 May 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 21 May 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article जयंत सिन्हा ने ना वोट डाला, ना ही किया पार्टी का प्रचार, बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    April 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    April 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    April 30, 2026
    Latest Posts

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    April 30, 2026

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    April 30, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    April 30, 2026

    कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो

    April 30, 2026

    झामुमो के जमशेदपुर और गुमला जिला समितियों का गठन, संगठन विस्तार का निर्देश

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.