रांची : JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान करने वाले हैं. सूत्रों से पता चला है कि आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार के समक्ष 60 दिनों का समयावधि रखा है. 60 दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर दोबारा आंदोलन पर बैठेंगे. इसको लेकर 19 अगस्त बुधवार शाम चार बजे छात्र संगठन आंदोलन को लेकर प्रेस वार्ता करने वाले हैं.
बता दें, रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC की भर्ती परिक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 25 जुलाई 2026 से शुरू हुआ था. JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बैनर तले छात्र लगातार परीक्षा व्यवस्था में सुधार, कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
आंदोलन के दौरान JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से भूख हड़ताल शुरू की. इसके बाद आंदोलन और तेज हुआ और छात्रों ने धरना-प्रदर्शन के साथ सरकार पर मांगें मानने का दबाव बनाया.
15 अगस्त तक आंदोलन 22वें दिन में पहुंच चुका था. इसके बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा. सरकार ने JPSC-JSSC की परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कमेटी बनाने समेत कई कदम उठाए. वहीं, 18 अगस्त की देर रात सरकार ने JSSC-CGL समेत कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और 17 परीक्षाओं की सीआईडी जांच कराने का फैसला लिया.
अब आंदोलन के अगले चरण को लेकर JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने नया फैसला लिया है. मंच सरकार को 60 दिनों का समय देने की तैयारी में है. इस अवधि में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर छात्र दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे. इसी घोषणा को लेकर 19 अगस्त की शाम चार बजे प्रेस वार्ता बुलाई गई है.
Also Read : JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान
No comments yet. Be the first to comment!