Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 18, 2026No Comments5 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    TDPL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को JSSC-CGL परीक्षा और उसके परिणाम को रद्द करने का ऐलान किया. प्रोजेक्ट भवन में करीब साढ़े चार घंटे चली मैराथन बैठक के बाद यह फैसला सामने आया. मुख्यमंत्री ने कहा कि TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं, उनके परिणाम और चयन प्रक्रिया भी रद्द की जाती है. JSSC-CGL के जरिए करीब 1,975 अभ्यर्थी नौकरी कर रहे थे.

    सीएम ने स्पष्ट किया कि TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं, उनसे जुड़े जारी परिणाम और चयनित अभ्यर्थियों से संबंधित पूरी प्रक्रिया भी रद्द मानी जाएगी. इस फैसले से JSSC-CGL के जरिए नौकरी कर रहे करीब 1,975 अभ्यर्थियों का भविष्य भी प्रभावित होगा. सीएम की घोषणा के बाद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों में खुशी का माहौल दिखा. छात्रों ने इसे आंदोलन के पहले चरण की बड़ी सफलता बताया और सीएम का आभार जताया. हालांकि, छात्रों ने साफ कहा कि CBI जांच की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

    CGL में इन पदों पर हुआ था चयन

    JSSC-CGL के जरिए सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 847, कनीय सचिवालय सहायक के 293, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 170, प्लानिंग असिस्टेंट के 04, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 191, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 249 और अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 178 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. अब परीक्षा और परिणाम रद्द होने के बाद इन सभी चयनित अभ्यर्थियों पर भी इसका असर पड़ेगा.

    टीडीपीएल के माध्यम से ली गयी ये परीक्षाएं रद्द की गयीं

    1. 14वीं सिविल सेवा रेगुलर पीटी : कुल 103 पदों के लिए आयोग ने 564 केंद्र पर 19 अप्रैल 2026 को ली थी. इसमें कुल 1,10,875 अभ्यर्थी शामिल हुए. परीक्षाफल दो जुलाई 2026 को जारी हुआ. 2204 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए, जो 25 जुलाई 2026 को ली जानी थी, लेकिन इसे स्थगित करना पड़ा.

    2. सिविल सेवा बैकलॉग पीटी 2023 : कुल सात पदों के लिए पीटी 10 मई 2026 को किया गया, जिसका रिजल्ट 24 जून 2026 को जारी हुआ. इसमें 125 अभ्यर्थी सफल हुए, मुख्य परीक्षा एक अगस्त से तीन अगस्त 2026 को लेनी थी, लेकिन सीआइडी जांच के कारण स्थगित करनी पड़ी.

    3. सिविल सेवा बैकलॉग पीटी-2025 : कुल 45 पदों के लिए पीटी का आयोजन छह जुलाई 2026 को हुआ था. इसमें 759 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए. इनकी मुख्य परीक्षा आठ अगस्त से 10 अगस्त 2026 को होनी थी, लेकिन सीआइडी जांच के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी.

    4. फॉरेस्ट रेंज अफसर : 170 पदों के लिए आयोग द्वारा पीटी 29 जून 2025  को हुआ था. जिसका रिजल्ट पांच दिसंबर 2025 को निकला. फिर 22 से 24 जनवरी 2026 तक मुख्य परीक्षा हुई. रिजल्ट तीन जुलाई 2026 को जारी किया गया. इसमे 743 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए. इनकी शारीरिक जांच परीक्षा 11 अगस्त से 13 अगस्त 2026 को होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया.

    5. सहायक वन संरक्षक : कुल 78 पदों के लिए पीटी 13 जुलाई 2025 को हुआ. 5 रिजल्ट नौ दिसंबर 2025 को निकला. इसके बाद मुख्य परीक्षा चार अप्रैल से छह अप्रैल 2026 तक हुई, जिसका रिजल्ट सात जुलाई 2026 को जारी किया ‘गया. इसमे 368 अभ्यर्थी सफल हुए, सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा 17 से 18 अगस्त 2026 को होनी थी, जिसे स्थगित करनी पड़ी,

    6. एपीपी रेगुलर नियुक्ति : 134 पदों के लिए आयोग ने एपीपी पीटी का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को लिया था. इसका रिजल्ट 19 जून 2026 को जारी किया गया. जिसमें 2515 अभ्यर्थी सफल हुए.

    7. एपीपी बैकलॉग नियुक्ति : कुल 26 पदों के लिए पीटी का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को ली गयी. इसका रिजल्ट पांच मई 2026 को जारी किया गया. जिसमें 351 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये.

    8. सिविल जज जूनियर : 138 पदों के लिए आयोग द्वारा दो जुलाई 2024 को परीक्षा ली गयी. लेकिन टीडीपीएल ने सिर्फ इस परीक्षा का रिजल्ट छह जून 2026 को जारी किया है. इसमें 1844 अभ्यर्थी सफल हुए है.

    सीजीएल-2023 : कब-कब क्या हुआ

    अक्तूबर 2023 : परीक्षा की शुरुआती संभावित तिथि 14 और 15 अक्टूबर 2023 तय हुई थी, जिसे टाल दिया गया था.

    दिसंबर 2023 : दूसरी बार परीक्षा की तिथि 16 और 17 दिसंबर 2023 घोषित हुई, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया.

    जनवरी 2024 : परीक्षा 28 जनवरी 2024 को हुई, लेकिन पेपर लीक पर हुए हंगामे के बाद उसी दिन (विशेष कर तीसरी पाली व बाद में तीनों शिफ्टों की परीक्षा) इसे रद्द कर दिया गया. इसके बाद चार फरवरी 2024 को होनेवाला अगला चरण भी स्थगित कर दिया गया.

    सितंबर 2024 : परीक्षा 21 और 22 सितबर 2024 को दोबारा ली गयी, जिसमें लगभग 3.04 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए

    8 दिसंबर 2025 : हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में जेएसएससी ने सीजीएल परीक्षा का परिणाम निकाला. 1932 अभ्यर्थी सफल हुए थे, 10 का परिणाम रोका गया था.

    30 दिसंबर 2025 : सफल अभ्यर्थियों को मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र बांटा था.

     

    Also Read : JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

     

    1975 Candidates CBI Probe CGL Exam Cancelled exam cancelled Hemant Soren Hemant Soren Decision Jaipal Singh Munda Stadium Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Recruitment Exam JSSC JSSC CGL JSSC controversy JSSC recruitment JSSC-CGL exam Recruitment Exam Controversy Student Protest TDPL TDPL 8 Exams TDPL Exams
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    Latest Posts

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.