Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी का दायरा अब अभय तिवारी से जुड़े लोगों तक पहुंच गया है. जानकारी के मुताबिक, सीआईडी  अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी और उनकी पत्नी सुषमा पांडेय से पूछताछ कर रही है. इसके साथ JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से भी जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है.

    अभय तिवारी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी अब उसके जुड़े लोगों की भूमिका खंगाल रही है. इसी कड़ी में उसके भाई अक्षय तिवारी और भाभी सुषमा पांडेय से पूछताछ की जानकारी सामने आई है. अक्षय तिवारी बाल संरक्षण विभाग में कार्यरत हैं. वहीं, सुषमा पांडेय मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) के पद पर हैं.

    सीआईडी यह पता लगाने में जुटी है कि अभय तिवारी से जुड़े कथित परीक्षा नेटवर्क और सरकारी नियुक्तियों के मामले में उसके परिवार के सदस्यों की कोई भूमिका या जानकारी थी या नहीं.

    जेएसएससी सचिव से भी पूछताछ जारी

    इस मामले की जांच में जेएसएससी के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से पूछताछ भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सीआईडी जेएसएससी कार्यालय में कार्रवाई के दौरान उनसे सवाल-जवाब कर रही है. इस दौरान सीजीएल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है.

    जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों और परीक्षा से जुड़े लोगों के बीच संभावित संपर्कों की पड़ताल कर रही है.

    अभय तिवारी के बाद बढ़ा जांच का दायरा

    अभय तिवारी की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी को पूछताछ में जो जानकारियां मिली हैं, उनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है. टीडीपीएल को काम मिलने, परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोगों के संपर्क और कथित लेनदेन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

    अब अभय तिवारी के परिवार के सदस्यों और जेएसएससी के वरिष्ठ अधिकारी से पूछताछ सामने आने के बाद जांच का दायरा और बड़ा होता दिख रहा है.

    Also Read: JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी और उनकी पत्नी सुषमा पांडेय जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी
    Next Article CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.