Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जयंत सिन्हा ने ना वोट डाला, ना ही किया पार्टी का प्रचार, बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस
    झारखंड

    जयंत सिन्हा ने ना वोट डाला, ना ही किया पार्टी का प्रचार, बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : वोट न डालने पर बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस भेजा है. पार्टी ने उन्हें नोटिस पर दो दिन के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया है. हज़ारीबाग़ सीट से मनीष जयसवाल को बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद से जयंत सिन्हा पार्टी के कामकाज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और प्रचार में भी नज़र नहीं आये हैं. पार्टी ने नोटिस में इसका भी जिक्र किया है.

    Jharkhand | BJP has issued a show-cause notice to former Union Minister and MP Jayant Sinha and asked him to reply within 2 days

    “You are not taking any interest in organisational work and election campaigning ever since the party declared Manish Jaiswal as the candidate from… pic.twitter.com/sYkoELZo2g

    — ANI (@ANI) May 21, 2024

    जयंत सिन्हा वर्तमान में हज़ारीबाग़ सीट से सांसद हैं. उन्होंने मार्च में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी. हालांकि, बाद में खबर आई कि वह टिकट चाहते थे और टिकट न मिलने से नाराज दिखे.

    नोटिस में क्या है?

    बीजेपी के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने नोटिस में लिखा, ”जब से पार्टी ने मनीष जयसवाल को हज़ारीबाग़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आप संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. आपको अपने मत का प्रयोग करने की भी जरूरत महसूस नहीं हुई. इससे पार्टी की छवि खराब हुई है.” पार्टी ने जयंत सिन्हा से दो दिन के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है. अभी तक सिन्हा ने पार्टी के नोटिस का जवाब नहीं दिया है.

    जयंत सिन्हा ने चुनाव नहीं लड़ने के दिये थे संकेत

    2 मार्च को एक्स पर एक पोस्ट में जयंत सिन्हा ने बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा को लिखा था, “क्या मुझे मेरे चुनाव कर्तव्यों से मुक्त किया जा सकता है.” उन्होंने लिखा, “मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं.” इसके कुछ ही घंटों बाद बीजेपी ने मनीष जयसवाल को हज़ारीबाग़ से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जयंत सिन्हा पार्टी के काम में हिस्सा क्यों नहीं ले रहे हैं. हालांकि माना जा रहा है कि यह उनका टिकट कटने से नाराजगी के चलते उठाया गया कदम हो सकता है.

    इसे भी पढ़ें: सारण में चुनाव के बाद हिंसा : दो पक्षों के बीच गोलीबारी में 1 की मौत, 2 लोग घायल, कल रोहिणी आचार्य के पहुंचने पर हुई थी झड़प

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Hazaribagh jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारण में चुनाव के बाद हिंसा : दो पक्षों के बीच गोलीबारी में 1 की मौत, 2 लोग घायल, कल रोहिणी आचार्य के पहुंचने पर हुई थी झड़प
    Next Article स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले की SIT करेगी जांच, बिभव के साथ सीन रिक्रिएशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.