रांची. JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है. बुधवार को आंदोलनकारी छात्रों ने धरना स्थल से बोरिया-बिस्तर समेटना शुरू कर दिया और घर लौटने की तैयारी में जुट गए. हालांकि, मंच ने सरकार को अब 60 दिनों का समय दिया है. इस अवधि में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र फिर आंदोलन की राह पकड़ेंगे.
मंच की ओर से बुधवार शाम चार बजे प्रेस वार्ता कर आंदोलन खत्म करने और आगे की रणनीति की औपचारिक जानकारी दी जाएगी. आंदोलन खत्म होने के बाद धरना स्थल पर मौजूद छात्र अपना सामान समेटते नजर आए. हालांकि, इस दौरान सरकार की ओर से मांगों को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर छात्रों की नजर रहेगी.
मांग पूरी नहीं हुई तो फिर सड़क पर उतरेंगे
कई दिनों से आंदोलन में डटे छात्रों ने अब अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है. धरना स्थल से बोरिया-बिस्तर समेटकर छात्र अपने घर लौटेंगे. अब अगले 60 दिनों में सरकार की कार्रवाई तय करेगी कि JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की अगली रणनीति क्या होगी.
Also Read: Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन


