Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. रिम्स में चिकित्सकों और कर्मियों की कमी दूर करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. वर्ष के अंत तक रिम्स में टीचिंग के सभी आवश्यक पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही संस्थान के सभी विभागों में एचएमआईएस को 100 प्रतिशत लागू करने का निर्देश दिया गया है.

    स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को उनके सभाकक्ष में रिम्स सेलेक्शन कमेटी की बैठक हुई. इसमें रिम्स में चिकित्सकों एवं कर्मियों की वर्तमान स्थिति, रिक्त पदों और मानव संसाधन की जरूरत की विस्तृत समीक्षा की गई.

    पदों का होगा रेशनलाइजेशन

    अपर मुख्य सचिव ने रिम्स में सृजित पदों और वर्तमान में कार्यरत चिकित्सकों व कर्मियों की संख्या का समग्र आकलन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में वास्तविक जरूरत के आधार पर पदों का रेशनलाइजेशन किया जाए और संस्थान के मानव संसाधन ढांचे को रिस्ट्रक्चर किया जाए. सभी पदों की आवश्यकता का आकलन करने के बाद संबंधित प्रस्ताव संचिका के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा गया.

    बैठक में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य टीचिंग पदों के अलावा एएनएम, जीएनएम और दूसरे कर्मियों के पदों पर भी चर्चा हुई. पदोन्नति के लिए स्पष्ट और पारदर्शी क्राइटेरिया तय कर उसका ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया.

    भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश

    अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक रिम्स में टीचिंग के सभी आवश्यक पदों को भरने का लक्ष्य रखा जाए. इसके लिए भर्ती और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी जरूरी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया.

    सभी विभागों में 100 प्रतिशत एचएमआईएस

    बैठक में रिम्स में एचएमआईएस को 100 प्रतिशत लागू करने पर भी जोर दिया गया. अपर मुख्य सचिव ने सभी विभागों में एचएमआईएस का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग में 100 प्रतिशत एचएमआईएस लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है.
    उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एचएमआईएस का प्रभावी और अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

    बैठक में अपर सचिव शशि प्रकाश, रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिंह, सहायक निदेशक बाघमारे प्रसाद कृष्ण, विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. पी. भट्टाचार्य और रिम्स के डॉ. हिरेंद्र बिरूवा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

    Also Read: कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला
    Next Article जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.