Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मार्केट खुलते ही धराशायी हुआ Paytm का शेयर, RBI के एक्शन का दिखा असर
    ट्रेंडिंग

    मार्केट खुलते ही धराशायी हुआ Paytm का शेयर, RBI के एक्शन का दिखा असर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : गुरुवार को स्टॉक मार्केट खुलते ही Paytm का शेयर धड़ाम हो गया. इसमें 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा. बता दें कि बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payment Bank की बैंकिंग सेवाओं पर बैन लगाने का आदेश जारी किया था, जिसके बाद कंपनी के स्टॉक्स में गिरावट का अंदेशा पहले से जताया जा रहा था. Paytm की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड (One 97 Communications Ltd) का शेयर सुबह 9.15 बजे पर 20 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 609 रुपये के लेवल पर खुला. खुलने के साथ ही इस शेयर की कीमत में 152.20 रुपये की कमी आ गई और कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेश Paytm MCap घटकर 38680 करोड़ रुपये रह गया. बता दें कि पेटीएम के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 998.30 रुपये है.

    इसलिए कसा गया पेटीएम पर शिकंजा

    रिजर्व बैंक की ओर से Paytm Payment Bank पर लिए गए इस एक्शन के संबंध में कहा गया है कि एक ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटर्स के द्वारा सत्पापित रिपोर्ट के बाद पेटीएम की बैंकिंग सर्विस में गैर अनुपालन और मैटेरियल सुपरवाइजरी चिंताएं उजागर हुई हैं. इस सबके बीच ये फैसला लिया गया है और आदेश के तहत नए ग्राहक जोड़ने पर बैन के साथ ही आगामी 29 फरवरी 2024 के बाद से मौजूदा ग्राहकों के अकाउंट्स में भी ट्राजैक्शंस पर रोक लगा दी गई है.

    पेटीएम की बैंकिंग सेवाओं पर लगाया बैन

    पेटीएम (Paytm) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्रवाई का जिक्र करें, तो बुधवार को केंद्रीय बैंक ने आदेश जारी करते हुए पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payment Bank) पर नया कस्टमर जोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है. यानी अब PPBL के साथ कोई नया ग्राहक नहीं जुड़ सकेगा. इसके अलावा आरबीआई (RBI) ने ये आदेश भी जारी किया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट और FASTag में डिपॉजिट/टॉप-अप स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

    पहले से डिपॉजिट रकम निकालने पर रोक नहीं

    हालांकि, रिजर्व बैंक ने कहा है कि ग्राहकों द्वारा सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, प्रीपेड इस्ट्रूमेंट्स, फास्टैग (FASTag), नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) समेत अपने खातों से शेष राशि की निकासी या उपयोग की अनुमति बिना किसी प्रतिबंध के दी जाएगी. यानी आरबीआई द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सेविंग्स बैंक अकाउंट, करंट अकाउंट और फास्टैग समेत अन्य में पहले से डिपॉजिट रकम को निकालने या फिर इसका इस्तेमाल बिना रोक-टोक के किया जा सकेगा. RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ ये एक्शन बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट-1949 के सेक्शन 35A के तहत लिया है.

    इसे भी पढ़ें: Budget 2024 : टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, जानिए वित्त मंत्री के भाषण के ये बड़े ऐलान

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Paytm Paytm Share Paytm का शेयर RBI Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11.8 करोड़ किसानों को PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला : निर्मला सीतारमण
    Next Article SSP के आदेश पर रांची में पांच पुलिस पदाधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    क्राइम

    नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    Latest Posts

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026

    नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.