Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हुदा जरीवाला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उसमें की गई कथित टिप्पणियों की जांच की जा रही है.

    पुलिस ने यह कार्रवाई अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली निवासी हुदा जरीवाला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय और भड़काऊ टिप्पणी की. शिकायत में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का भी जिक्र किया गया है.

    पुलिसकर्मियों से भी हुई थी बहस

    मामला 7 सितंबर को मस्जिद ध्वस्त किए जाने के बाद और बढ़ गया. इसी दिन समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचा था. बताया जा रहा है कि हुदा जरीवाला भी प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने की कोशिश कर रही थीं. इसी दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से बहस हो गई.

    महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके से हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद कथित तौर पर विवाद बढ़ गया और हंगामे की स्थिति बन गई. पुलिस ने हुदा जरीवाला को हिरासत में ले लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित टिप्पणी से संबंधित शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने उन्हें शांतिभंग के मामले में भी चालान कर जेल भेज दिया.

    पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    कौन हैं हुदा जरीवाला?

    हुदा जरीवाला आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रह चुकी हैं. फिलहाल वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर बताती हैं. उन्होंने BBC लंदन में भी काम किया है. अपने पुराने इंटरव्यू में हुदा ने बताया था कि उनका जन्म और शुरुआती पढ़ाई सऊदी अरब के रियाद में हुई, जहां उनके पिता रहते थे. उन्होंने अपने परिवार का संबंध भोपाल और कराची से भी बताया है.

    हुदा के मुताबिक, वह सऊदी अरब के संस्कृति और सूचना मंत्रालय की रिसर्च टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई शहरों और गांवों में काम किया है. 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में चुनाव प्रचार भी किया था.

    अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में हुदा जरीवाला ने खुद को राजनेता, राजनीतिक विश्लेषक, मीडिया पैनलिस्ट, पूर्व न्यूज एंकर, पत्रकार, पब्लिक स्पीकर और ग्लोबट्रॉटर बताया है.

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद से ही इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी घटनाक्रम के बीच हुदा जरीवाला की पुलिसकर्मियों से बहस और मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

    Also Read : जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    CM Yogi Huda Jariwala Huda Jariwala Arrested Huda Jariwala Case Huda Jariwala News Mosque Demolition political controversy Saharanpur Saharanpur Mosque Demolition Saharanpur Mosque Row Saharanpur Police UP Police Uttar Pradesh News Yogi Adityanath Yogi Adityanath News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?
    Next Article नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.