Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 8, 2026Updated:September 8, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार 8 सितंबर को आरक्षण के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारे लगाते हुए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से बिहार लोक भवन की ओर मार्च करने निकले थे. जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया.

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, प्रदर्शनकारी बिहार में एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी के लिए 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में भी आरक्षण लागू करने, कॉलेजियम व्यवस्था खत्म करने और आरक्षण से जुड़े कानूनों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठाई गई है.

    बिहार में जातीय सर्वे के बाद राज्य सरकार ने 2023 में एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी के आरक्षण में बढ़ोतरी करते हुए कुल आरक्षण को 65 फीसदी कर दिया था. लेकिन इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई. हाईकोर्ट ने जून 2024 में आरक्षण की बढ़ी हुई सीमा को रद्द कर दिया. इसके बाद 65 फीसदी आरक्षण का मुद्दा लगातार राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बना हुआ है.

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिहार में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की आबादी को देखते हुए उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. इसी मांग को लेकर मंगलवार को पटना की सड़कों पर प्रदर्शन हुआ.

    न्यायपालिका और निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग

    प्रदर्शनकारियों की मांग केवल बिहार में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने तक सीमित नहीं है. वे न्यायपालिका और निजी क्षेत्र में भी एससी-एसटी आरक्षण की मांग कर रहे हैं. साथ ही कॉलेजियम व्यवस्था को खत्म करने और आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी उठाई गई.

    प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस ने गांधी मैदान से लेकर जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. डाकबंगला चौराहे पर करीब 400 पुलिसकर्मियों के साथ 23 थानेदार और 9 एएसपी-डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई थी.

    Also Read : प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    ‘आरक्षण बढ़ाओ संविधान बचाओ’ आरक्षण पटना बिहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास
    Next Article भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन, सचिवालय का लिपिक सुधाकर से सीआईडी कर रही पूछताछ

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.