Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»Budget 2024 : टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, जानिए वित्त मंत्री के भाषण के ये बड़े ऐलान
    ट्रेंडिंग

    Budget 2024 : टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, जानिए वित्त मंत्री के भाषण के ये बड़े ऐलान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही हैं. यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. फिलहाल आयकर दाताओं को राहत नहीं दी गई है. 7 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लिया जाता है. इनकम टैक्स भरने की प्रक्रिया आसान की गई है. रिफंड भी जल्द जारी किया जाता है. जीएसटी संग्रह दो गुना हो गया है. जीएसटी से अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को बदला गया है.

    महिलाओं के लिए किया ये एलान

    ‘नौ करोड़ महिलाओं से जुड़े 83 लाख स्वयं सहायता समूहों अहम योगदान रखते हैं. उनकी कामयाबी से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में मदद मिली है. वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं. हमने तय किया है कि लखपति दीदी के लिए लक्ष्य को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया है.’

    10 साल में तीन गुना टैक्स कलेक्शन बढ़ा

    वित्त मंत्री ने कहा, राजकोषीय घाटा 5.1 फीसदी रहने का अनुमान है. 44.90 करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवन्यू आने का अनुमान है. 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ गया है.

    ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’

    ‘नई तकनीकों से कारोबार को मदद मिल रही है. लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था. अटलजी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा दिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे और विस्तार देते हुए जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया है. प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह स्वर्णिम दौर है. एक लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त या कम ब्याज दर पर कोष वितरित किया जाएगा. इससे दीर्घकालिक वित्तीय मदद दी जाएगी. इससे निजी क्षेत्र को मदद मिलेगी.’

    मध्यमवर्ग को मिलेगा आवास

    ‘मध्यमवर्ग के लिए योजना बनेगी. किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने या बनाने का मौका रहेगा. पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत तीन करोड़ आवास बनाए जाएंगे. इनमें दो करोड़ आवास अगले पांच वर्ष में बनने जा रहे हैं.’

    स्वास्थ्य के लिए हुए ये एलान

    मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे का ही इस्तेमाल करते हुए हम और मेडिकल कॉलेज बनाएंगे. हमारी सरकार 9 से 14 साल की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा. मातृत्व और बाल विकास के लिए एक समग्र योजना बनाई जाएगी. आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा. पोषण 2.0 के अमल में तेजी लाई जाएगी. टीकाकरण को मजबूत किया जाएगा. आयुष्मान भारत के तहत सभी आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों को इसके दायरे में लाया जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: …तो इसलिए आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद किया स्थगित

    City News Current News Daily News Interim Budget Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Tax Slab Today's News अंतरिम बजट आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव टैक्स स्लैब डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजभवन के लिए कूच कर सकते हैं विधायक, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय
    Next Article 11.8 करोड़ किसानों को PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला : निर्मला सीतारमण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.