Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»इस राज्य में गन्ने की खोई से बनेगा विमान का ईंधन, 2.5 करोड़ किसानों को होगा सीधा लाभ
    ट्रेंडिंग

    इस राज्य में गन्ने की खोई से बनेगा विमान का ईंधन, 2.5 करोड़ किसानों को होगा सीधा लाभ

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किसानों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। राज्य में अब गन्ने की खोई, धान की भूसी और गेहूं के भूसे जैसे कृषि अवशेषों से बायो जेट फ्यूल (Sustainable Aviation Fuel – SAF) बनाया जाएगा। इस उद्देश्य से यूपी सरकार ने “सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2025” का प्रस्ताव रखा है।

    किसानों को मिलेगा बेहतर मूल्य

    इस नीति को लेकर लखनऊ के होटल ताज में एक उच्चस्तरीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुख निवेशकों, नीति विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने की। मुख्य सचिव ने कहा, “यह देश की अपनी तरह की पहली नीति होगी, जो हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय भी बढ़ाएगी। किसानों के उत्पादों को सीधे उद्योगों से जोड़कर उन्हें बेहतर मूल्य मिलेगा और नए बाजार खुलेंगे।”

    3000 करोड़ रुपये का संभावित निवेश

    राज्य के लगभग 2.5 करोड़ किसान इस नीति से लाभान्वित होंगे। गन्ने की खोई, धान की भूसी और अन्य कृषि अपशिष्टों की मांग बढ़ने से किसानों को आय का नया स्रोत मिलेगा। स्थानीय स्तर पर कच्चे माल की खरीद से ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। सम्मेलन में ग्रीनको, एएम ग्रीन्स, ई20 ग्रीनफ्यूल्स, न्यू एरा क्लीन टेक और मालब्रोस ग्रुप जैसी 18 से अधिक कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में SAF इकाइयां लगाने में रुचि दिखाई है। इन कंपनियों द्वारा 3000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना जताई गई है।

    बेहतर बुनियादी ढांचा और नीति समर्थन

    इन्वेस्ट यूपी की ओर से दी गई प्रस्तुति में राज्य की भूमि उपलब्धता, मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, आसान व्यापार माहौल और स्पष्ट नीति समर्थन को SAF निर्माण के लिए उपयुक्त बताया गया। इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद ने बताया कि निवेशकों के दिए गए सुझावों को प्रस्तावित नीति में शामिल किया जाएगा।

    मुख्य सचिव ने इसे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और पर्यावरण हितैषी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश को हरित ऊर्जा का हब बनाने में सहायक होगी।

    Also Read : झारखंड में 2 से 5 जून तक का मौसम पूर्वानुमान : कहां होगी बारिश, कहां नहीं… जानें

    agricultural policy agricultural residue bio jet fuel biofuel Environmental Protection farmers green energy green future Income Growth industrial policy investment rice husk rural development SAF sugarcane bagasse sustainable aviation fuel Sustainable Aviation Fuel Policy 2025 UP government Uttar Pradesh wheat straw आय वृद्धि इंडस्ट्रियल पॉलिसी उत्तर प्रदेश किसान कृषि अवशेष कृषि नीति गन्ने की खोई गेहूं का भूसा ग्रामीण विकास जैव ईंधन धान की भूसी निवेश पर्यावरण संरक्षण बायो जेट फ्यूल यूपी सरकार सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल हरित ऊर्जा हरित भविष्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 2 से 5 जून तक का मौसम पूर्वानुमान : कहां होगी बारिश, कहां नहीं… जानें
    Next Article JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी, CUTOFF में भारी गिरावट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.