Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में 2 से 5 जून तक का मौसम पूर्वानुमान : कहां होगी बारिश, कहां नहीं… जानें
    झारखंड

    झारखंड में 2 से 5 जून तक का मौसम पूर्वानुमान : कहां होगी बारिश, कहां नहीं… जानें

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में गर्मी ने अब अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और लू जैसे हालात बनते जा रहे हैं। हालांकि रविवार शाम को रांची, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में हुई हल्की से मध्यम बारिश ने कुछ राहत जरूर दी।

    डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा गर्म

    पिछले 24 घंटे में बोकारो में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया। वहीं, डाल्टनगंज में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक दर्ज किया गया।

    आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते अगले कुछ दिनों में झारखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार शाम तक रांची, धनबाद, बोकारो, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, पूर्वी-पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है, और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि पलामू, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा में बारिश की संभावना काफी कम है।

    सुबह-शाम राहत, दोपहर में बेहाल करेंगे गर्मी के तेवर

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह और दोपहर में तेज धूप से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। दोपहर में तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

    2 से 5 जून तक का पूर्वानुमान

    2 और 3 जून : राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना।

    4 और 5 जून : उत्तरी झारखंड और मध्य भागों में भी बारिश की संभावना। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 5 जून के बाद इसमें किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

    झारखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है।

    Also Read : आदिवासियों पर गोलियां चलवाने वाले बाबूलाल मांगें माफी : सुप्रियो

    Bay of Bengal Bokaro Daltonganj East Singhbhum heatwave IMD jharkhand Jharkhand news Jharkhand weather Monsoon rain ranchi strong winds Summer temperature Thunderstorm weather forecast weather update गरज चमक गर्मी झारखंड झारखंड न्यूज झारखंड मौसम डाल्टनगंज तापमान तेज हवाएं पूर्वी सिंहभूम बंगाल की खाड़ी बारिश बोकारो मानसून मौसम अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग रांची लू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 02 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article इस राज्य में गन्ने की खोई से बनेगा विमान का ईंधन, 2.5 करोड़ किसानों को होगा सीधा लाभ

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.