Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी, CUTOFF में भारी गिरावट
    ट्रेंडिंग

    JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी, CUTOFF में भारी गिरावट

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JEE
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    इस वर्ष परीक्षा का आयोजन IIT कानपुर द्वारा 18 मई को दो पालियों में किया गया था। यह परीक्षा भारत के 222 शहरों सहित काठमांडू और दुबई में कुल 224 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा कुल 360 अंकों की थी, जिसमें पेपर-1 और पेपर-2, प्रत्येक 180 अंकों के थे।

    कटऑफ (Cutoff) में भारी गिरावट

    इस वर्ष JEE एडवांस्ड की कटऑफ सभी श्रेणियों में कम रही है।

    श्रेणीन्यूनतम विषयवार अंकन्यूनतम कुल अंकविषयवार न्यूनतम प्रतिशतकुल न्यूनतम प्रतिशत
    कॉमन रैंक लिस्ट (CRL)7645.83%20.56%
    ओबीसी-एनसीएल6665.25%18.50%
    ईडब्ल्यूएस6665.25%18.50%
    एससी / एसटी / PwD3372.92%10.28%
    SC-PwD118——
    प्रिपरेटरी कोर्स181.46%5.14%

    पिछले वर्ष की तुलना में कटऑफ में काफी गिरावट देखी गई है। पिछले साल सामान्य श्रेणी के लिए औसत कटऑफ 30.34% थी, जबकि इस वर्ष यह 20.56% तक गिर गई है।

    काउंसलिंग के लिए ज्यादा छात्रों को मिलेगा मौका

    कटऑफ कम होने के चलते इस बार ज्यादा स्टूडेंट्स को काउंसलिंग कॉल आने की संभावना है। वर्ष 2023 में 17,385 सीटों के लिए लगभग 43,773 छात्र काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई हुए थे, जबकि इस बार सीटों की संख्या बढ़कर 17,740 हो गई है।

    रिजल्ट ऐसे करें चेक

    • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
    • ‘Announcements’ सेक्शन में जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
    • अपना रिजल्ट और रैंक देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

    फाइनल आंसर की भी जारी

    IIT कानपुर ने JEE एडवांस्ड 2025 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। छात्र अब अपने उत्तरों की जांच करके कटऑफ और संभावित रैंक का आकलन कर सकते हैं।

    Also Read : इस राज्य में गन्ने की खोई से बनेगा विमान का ईंधन, 2.5 करोड़ किसानों को होगा सीधा लाभ

    engineering entrance exam Engineering Exam 2025 Engineering Exam Result IIT Admission IIT Admission 2025 IIT Entrance IIT Kanpur Indian Institute of Technology JEE Advanced 2025 JEE Advanced Cutoff JEE Advanced News JEE Advanced Result JEE Advanced Scorecard JEE Result 2025 JEE एडवांस्ड 2025 jeeadv.ac.in आईआईटी कानपुर आईआईटी प्रवेश आईआईटी प्रवेश 2025 आईआईटी प्रवेश परीक्षा इंजीनियरिंग परीक्षा 2025 इंजीनियरिंग परीक्षा परिणाम इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड कटऑफ जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जेईई एडवांस्ड समाचार जेईई रिजल्ट 2025 जेईई स्कोरकार्ड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- भारतीय खनन विद्यापीठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस राज्य में गन्ने की खोई से बनेगा विमान का ईंधन, 2.5 करोड़ किसानों को होगा सीधा लाभ
    Next Article एशिया क्लीन एनर्जी समिट में बिहार को बुलावा… जानें क्यों

    Related Posts

    जामताड़ा

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    गढ़वा

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026
    Latest Posts

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.