Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»एल्विश vs मैक्सटर्न Controversy : मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, हुई खटपट!
    ट्रेंडिंग

    एल्विश vs मैक्सटर्न Controversy : मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, हुई खटपट!

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव का विवादों से गहरा नाता है. अब ताजा मामला यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ के साथ मारपीट का आरोप एल्विश यादव पर लगा है. इस बीच एल्विश यादव के खिलाफ इस मामले में एक एफआईआर भी हुई है. वहीं ये भी जानकारी सामने आ रही है कि एल्विश यादव का अपनी दोस्त और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ खटपट हो गई है. जिसकी वजह से दोनों ने ही एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. बिग बॉस तक ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि ‘इन सबके के बाद मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

    After all this, Manisha Rani has unfollowed Elvish Yadav on Instagram 😱 pic.twitter.com/n5Z3KPB4zS

    — #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) March 8, 2024

    मनीषा रानी और एल्विश यादव रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अच्छे दोस्त बन गए थे. दोनों के बीच की नोक-झोंक और केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी. रियलिटी शो खत्म होने के बाद भी दोनों कई बार एक साथ स्पॉट भी हुए थे. अब लगता है कि मैक्सटर्न के साथ हुई मारपीट वाले वीडियो के वायरल होने का असर इनकी दोस्ती पर भी पड़ा है. जिसकी वजह से दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. वायरल वीडियो में एल्विश यादव अपने दोस्तों के साथ मिलकर यूट्यूबर सागर ठाकुर के साथ गुरुग्राम की एक कपड़े की दुकान में जमकर पिटाई कर दी. एल्विश यादव की इस हरकत से उनके फैंस भी नाराज दिखाई दे रहे हैं.

    क्या है पूरा मामला?

    एल्विश यादव को कुछ दिन पहले सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में खेलते देखा गया था. यहां मुनव्वर फारूकी भी मौजूद थे. दोनों के बीच काफी वक्त से दुश्मनी चल रही थी, लेकिन मैच के बाद एल्विश और मुनव्वर फारूकी को साथ में पोज करते और गले मिलते देखा गया. दोनों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ, जिसके बाद एल्विश ट्रोल्स के निशान पर आ गए थे.

    मुनव्वर फारूकी के साथ एल्विश यादव की फोटो उनके कुछ चाहनेवालों को और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को अच्छी नहीं लगी. सागर ठाकुर ने भी एल्विश यादव का मुनव्वर फारूकी के संग खिंचा फोटो ट्वीट किया था. साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें एल्विश दुनिया को दोगला बता रहे थे. सागर के पोस्ट पर एल्विश यादव ने जवाब दिया था, ‘भाई तू दिल्ली में रहता है, सोचा याद दिला दूं.’

    इसके बाद सागर और एल्विश यादव के बीच सोशल मीडिया पर देखने-दिखाने की बातें शुरू हुईं. फिर व्हाट्सएप पर गर्मा-गर्मी हुई और दोनों की मीटिंग फिक्स हुई. दोनों की मुलाकात गुरुग्राम के मॉल में हुई, जहां सागर के साथ एल्विश यादव और उनके साथियों ने मारपीट की. सागर का इल्जाम है कि एल्विश 8-10 गुंडों के साथ स्टोर में आए थे. सभी नशे में थे. यहां सभी ने सागर ठाकुर को मारा. एल्विश ने उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की और जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.

    इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: पारी और 64 रनों से हारी इंग्लैंड, भारत ने 4-1 से अपने नाम की टेस्ट सीरीज

    City News Current News Daily News Elvish Yadav instagram Johar Live Latest news Local News Main News Manisha Rani News Headline Today's News Unfollow अनफॉलो आज की खबर इंस्टाग्राम एल्विश यादव करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मनीषा रानी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs ENG: पारी और 64 रनों से हारी इंग्लैंड, भारत ने 4-1 से अपने नाम की टेस्ट सीरीज
    Next Article कलश यात्रा के साथ हुआ पांच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.