Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»कलश यात्रा के साथ हुआ पांच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ
    Uncategorized

    कलश यात्रा के साथ हुआ पांच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत स्थित मंडईटोला में श्री श्री 1008 नरसिंह देव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसको लेकर शनिवार को 551 कलश के साथ जलयात्रा निकाली गई. जलयात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. इस दौरान भक्तों के द्वारा लगाए गए नारों व देवी देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. वहीं यज्ञमंडप से गाजे बाजे के साथ निकली जलयात्रा मंडईटोला, नौवा टोला, राजपूत टोला आदि गांवों का भृमण करते हुए बोकारो नदी तट पहुंची. यहां आचार्य अमित पांडेय के द्वारा मुख्य यजमान नेहाल उपाध्याय सपत्नीक को संकल्प पाठ,गंगा पूजन,देव्-देवियों का आह्वान आदि विभिन्न अनुष्ठान कराकर कलश में जल भरा गया. तत्पश्चात जलयात्रा में शामिल महिलाएं एवं बच्चियों ने कलश में जल भरकर पुनः यज्ञमंडप के लिए रवाना हुए. यज्ञमंडप में श्रद्धालुओं के द्वारा लाये गए जल भरे कलश को यज्ञमंडप में विधिवत स्थापित कराया गया.

    इस अवसर पर महायज्ञ कमिटी के संरक्षक सह सूबे के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने कहा कि शनिवार से शुरू हुए पांच दिवसीय श्री श्री 1008 नरसिंह देव् मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ किया गया है. मंदिर परिसर में भगवान नरसिंह देव के साथ साथ लक्ष्मी-गणेश एवं भगवान शंकर-पार्वती की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी. उन्होंनें कहा कि महायज्ञ के पहले दिन कलशयात्रा के पश्चात पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं वेदियों का पूजन किया गया. महायज्ञ के दूसरे एवं तीसरे दिन मंडप के देवताओं का पूजन,अग्निमंथन द्वारा अग्नि स्थापन एवं आहुति प्रदान किया जायेगा. महायज्ञ के चौथे दिन मूर्तियों का देव् स्थापन के साथ नगर भृमण कराया जायेगा, एवं महायज्ञ के अंतिम दिन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं सामुहिक अभिषेक की पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा. उन्होंने सभी धर्मावलंबियों से कहा कि इस महायज्ञ में बढ़ चढ़कर भाग लें, क्योंकि ऐसा संयोग हमेशा नही मिलता है. लोग महायज्ञ में भाग लेकर आस्था के सागर में पुण्य की डुबकी लगाते हैं. महायज्ञ के दौरान देवी देवताओं का आह्वान होते ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण भी बन जाता है.

    इस मौके पर जिप सदस्य आकाशलाल सिंह, समिति के अध्यक्ष सह पूर्व जिप सदस्य प्रकाशलाल सिंह, सचिव अशोक राम, पंसस विष्णुलाल सिंह, उपमुखिया पंकज जैन, समाजसेवी सुरजलाल सिंह, शालिग्राम उपाध्याय, राजकुमार प्रजापति, संजय रवानी, जयकिशोर उपाध्याय, पवन सिंह, उमेशलाल सिंह, धनेश्वर प्रसाद, अक्षयबट सिंह, प्रदीप प्रसाद, सहदेव सिंह, राजेश राम, मनोज ठाकुर, सुबोध उपाध्याय ,कृष्णा रवानी, प्रदीप उपाध्याय, मंटू रवानी, सौरव प्रसाद, समीर कुमार, उमंग कुमार, कृष्णा उपाध्याय आदि उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: एल्विश vs मैक्सटर्न Controversy : मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, हुई खटपट!

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएल्विश vs मैक्सटर्न Controversy : मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, हुई खटपट!
    Next Article प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू करने का सीएम ने दिया आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.