Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»खुल गया देश का पहला लग्जरी मॉल Jio World Plaza, फिल्मी सितारों ने की शिरकत
    ट्रेंडिंग

    खुल गया देश का पहला लग्जरी मॉल Jio World Plaza, फिल्मी सितारों ने की शिरकत

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने मुंबई में मंगलवार को Jio World Plaza का उद्घाटन किया. इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की. मॉल आज यानी 1 नवंबर से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. मुंबई के BKC में स्थित अंबानी का ये मॉल 7, 50 लाख वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में चार स्तरों तक फैला हुआ है और इस रिटेल स्टोर में 66 लक्जरी ब्रांड होंगे. यह प्लाजा नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर, द जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर और जियो वर्ल्ड गार्डन से जुड़ा हुआ है.

    भारतीय बाजार में एंट्री करने वाले इंटरनेशनल ब्रांड्स में बालेनियागा, जियोर्जियो अरमानी कैफे, पॉटरी बार्न किड्स, सैमसंग एक्सपीरियंस सेंटर, ईएल एंड एन कैफे और रिमोवा शामिल हैं.

    कैसा है प्लाजा का डिजाइन?

    जियो वर्ल्ड प्लाजा का डिजाइन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला और डिजाइन फर्म टीवीएस और रिलायंस टीम के बीच सहयोग के माध्यम से बनाया गया है. संगमरमर से बने फर्श, ऊंची गुंबददार छतें, और शानदार रोशनी से जगमग यह मॉल काफी भव्य है. मॉल में शॉपिंग से लेकर मल्टीप्लेक्स थिएटर और बेहतरीन रेस्टोरेंट शामिल हैं. प्लाजा को रिटेल, कंफर्ट और फूड कोर्ट के एक्सक्लूजिव हब के रूप में डिजाइन किया गया है. प्लाजा का स्ट्रक्चर कमल के फूल की तरह है. यहां ग्राहकों को पर्सनल शॉपिंग असिस्टेंस, टैक्सी ऑन कॉल, व्हील चेयर सर्विस, हैंड्स फ्री शॉपिंग, बटलर सर्विस व बेबी स्ट्रोलर जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

    जियो वर्ल्ड प्लाजा दुनिया का सबसे अच्छा मॉल बनेगा- नीता अंबानी

    रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी का कहना है, “जियो वर्ल्ड प्लाजा न केवल भारत का सबसे अच्छा मॉल बनने जा रहा है बल्कि मुझे उम्मीद है कि यह दुनिया का सबसे अच्छा मॉल बन जाएगा. निश्चित रूप से, हम वास्तव में इसके लिए उत्सुक हैं.” नीता अंबानी ने कहा कि आज का दिन सभी भारतीय डिजाइनरों और हमारी कला और कारीगरों के लिए भी एक सम्मान है.

    वहीं, लॉन्च के बारे में बताते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा, “जियो वर्ल्ड प्लाजा का मकसद दुनिया के बेस्ट ब्रांड्स को भारत में लाने के साथ-साथ टॉप इंडियन ब्रांड्स के कौशल और कारीगरी को रेखांकित करना है. यहां एक अनोखा रिटेल अनुभव मिलेगा. बेहतर ग्राहक अनुभव, उत्कृष्ठता और नएपन के प्रति हमारी लगन हमें हर बिजनेस में आगे बढ़ने में मदद करती है”

    इसे भी पढ़ें: GOOD NEWS : फॉरेन टूर का है सुनहरा मौका, आज से बिना वीजा घूमें थाईलैंड

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर देश का पहला लग्जरी मॉल Jio World Plaza न्यूज हेडलाइन मुकेश अंबानी मुख्य समाचार रिलायंस रिटेल लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगाजा पर हमले के बाद चिली ने इजरायल से राजदूत को वापस बुलाया
    Next Article CBSE Board Exam 2024 : खिलाड़ी छात्रों को 10वीं-12वीं की परीक्षा में विशेष छूट, बोर्ड ने 66 खेलों की जारी की लिस्ट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.