हेलमेट नहीं तो चालान तय : रांची में एक दिन में 3335 वाहनों पर कार्रवाई

Ranchi : राजधानी रांची में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पूरे दिन चले अभियान में कुल 3335 चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा … Read More

24 घंटे में लापता मासूम को ढूंढ लाई नगड़ी पुलिस, मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू

Ranchi : नगड़ी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की बड़ी चिंता दूर हो गई। 7 वर्षीय बच्चे प्रणय सौरभ विलुंग के लापता होने के मामले में पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, सिमडेगा निवासी मारियाना विलुंग, जो वर्तमान में नगड़ी थाना क्षेत्र के बांध टोली में रहती हैं, ने मंगलवार को नगड़ी थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका 7 वर्षीय पुत्र प्रणय सौरभ विलुंग 1 जून से लापता है। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार काफी परेशान था और उसकी तलाश … Read More

जाम मुक्त रांची के लिए ट्रैफिक एसपी की पहल, 250 से अधिक दुकानदारों के साथ की अहम बैठक

Ranchi : राजधानी रांची को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। इसी क्रम में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने डेली मार्केट और मेन रोड क्षेत्र के 250 से अधिक दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़कों पर लगने वाले जाम को कम करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि राजधानी की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे … Read More

हजारीबाग झील के चारों ओर अब नहीं दौड़ेंगे वाहन, पूरा इलाका बनेगा नो व्हीकल जोन

Hazaribagh : हजारीबाग शहर की पहचान माने जाने वाले झील क्षेत्र को और अधिक सुंदर, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। आने वाले दिनों में पूरे झील क्षेत्र को चरणबद्ध तरीके से “नो व्हीकल जोन” के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत झील के आसपास वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी और केवल पैदल चलने वाले लोगों को ही आने-जाने की अनुमति मिलेगी। इस योजना को लेकर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर), सहायक नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त तथा ट्रैफिक थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप … Read More

36 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नामों की मैपिंग अधूरी, विस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

Jamtara : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो ने गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। मंगलवार को नाला ब्लॉक के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र में 36 हजार से अधिक मतदाताओं के नामों की मैपिंग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। यदि समय रहते यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम आगामी मतदाता सूची से हट सकते हैं। बैठक में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सत्यापन, नामों की मैपिंग … Read More

15 जून तक पूरा करें मतदाता सूची मैपिंग का काम : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 जून तक मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। निर्वाचन सदन, रांची से आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के … Read More

गोड्डा में ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, तीन तस्कर गिरफ्तार

Godda : गोड्डा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतापपुर हटिया के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गोड्डा डीएसपी आकाश भारद्वाज के अनुसार बीते एक जून को दोपहर करीब 12 बजे एसपी मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि खटनई और प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत जाने वाली सड़क पर बरगद के पेड़ के नीचे कुछ लोग ब्राउन शुगर का सेवन … Read More

मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट

Gumla : भारतमाला परियोजना के तहत कार्य कर रहे मजदूरों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब लंबे समय से बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर उन्होंने शिवालया कंस्ट्रक्शन के कार्यालय परिसर में हंगामा कर दिया। इस दौरान बकाया भुगतान को लेकर हुई तीखी बहस के बाद कुछ ग्रामीणों ने कंपनी के एचआर मैनेजर के साथ मारपीट भी कर दी। घटना के बाद निर्माण स्थल और कार्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना से जुड़ी कंपनी ने उनसे नियमित रूप से काम कराया, लेकिन मजदूरी का भुगतान समय पर … Read More

आपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa : चाईबासा जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में एक महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली शुनु गोप (47 वर्ष), पति देवेंद्र गोप, की किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।बताया जाता है कि सोमवार (1 जून 2026) को महिला का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर … Read More

20 चोरी की बाइक, 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल… चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

Chaibasa : बाइक चोरी कर उन्हें गांवों और जंगल से सटे इलाकों में छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहे गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चाईबासा और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इनकी कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, चाईबासा एसपी अमित रेणु को सूचना मिली थी कि नोवामुंडी इलाके में एक युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और किरीबुरु … Read More