Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»20 चोरी की बाइक, 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल… चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज
    जोहार ब्रेकिंग

    20 चोरी की बाइक, 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल… चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 2, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : बाइक चोरी कर उन्हें गांवों और जंगल से सटे इलाकों में छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहे गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चाईबासा और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इनकी कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    दरअसल, चाईबासा एसपी अमित रेणु को सूचना मिली थी कि नोवामुंडी इलाके में एक युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और किरीबुरु एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। इसी दौरान पता चला कि जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की पुलिस भी एक बाइक चोर की तलाश में इस इलाके में पहुंची हुई है। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने मिलकर संयुक्त छापेमारी शुरू की।

    डुकासाई से शुरू हुई कार्रवाई, खुलता चला गया पूरा नेटवर्क

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डुकासाई गांव से सोनू लोहरा उर्फ भोला को पकड़ लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने चोरी की मोटरसाइकिलों के कई ठिकानों की जानकारी दे दी।

    उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो गिरोह के दूसरे सदस्य राज पुरती का नाम सामने आया। राज पुरती की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के टोटोंगढ़ा गांव में छापेमारी की, जहां से नौ बाइक बरामद हुईं। वहीं किरीबुरु थाना क्षेत्र के टाटीबा बिरहोर टोला से छह और मोटरसाइकिलें मिलीं।

    गांवों में छिपाकर रखी थीं चोरी की बाइक

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को सुनसान और ग्रामीण इलाकों में छिपाकर रखते थे। मौका मिलने पर उन्हें कम कीमत में बेचने की तैयारी की जाती थी। बरामद सभी बाइक अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह के तार किन-किन जिलों से जुड़े हैं और चोरी की कितनी बाइक पहले ही बेची जा चुकी हैं।

    दो आरोपी गिरफ्तार, और भी नाम आ सकते हैं सामने

    पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी 20 वर्षीय सोनू लोहरा उर्फ भोला और पश्चिमी सिंहभूम के टोटोंगढ़ा निवासी 23 वर्षीय राज पुरती को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी का कहना है कि पूछताछ अभी जारी है। संभावना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आएंगे। बरामद मोटरसाइकिलों के असली मालिकों की पहचान कर उन्हें वाहन लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

    Also Read : महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

    2 Cunning Thieves 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल... चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज 20 Stolen Bikes 20 चोरी की बाइक and a ₹30 Lakh Racket... Here is How the Chaibasa Police Unraveled the Entire Mystery.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन
    Next Article आपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.