Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    आपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 2, 2026Updated:June 2, 2026No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में एक महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली शुनु गोप (47 वर्ष), पति देवेंद्र गोप, की किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।बताया जाता है कि सोमवार (1 जून 2026) को महिला का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई।

    एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

    घटना की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा एसपी अमित रेणु के  नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छानबीन की।

    24 घंटे के भीतर आरोपी दबोचा गया

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि मामले के मुख्य आरोपी एडका उर्फ चोके सिंह (करीब 33 वर्ष), निवासी खंडखोरी, टोला मटकम साई, को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

    हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया सब्जी काटने वाला स्टील का चाकू भी बरामद कर लिया है। बरामद हथियार को पुलिस ने जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और महिला के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर महिला की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Also Read : 20 चोरी की बाइक, 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल… चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 चोरी की बाइक, 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल… चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज
    Next Article मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.