रिंग रोड पर दर्दनाक अंत : जोरदार टक्कर में चकनाचूर हुई बाइक, युवक की गई जान

Ranchi : राजधानी रांची में रिंग रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाइक से रिंग रोड पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सड़क पर लगी बैरिकेडिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। … Read More

महिला डॉक्टर, सड़क, पानी और पदोन्नति की मांग, पतरातू में रेलकर्मियों ने की आवाज बुलंद

Ramgarh : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीजल शेड पतरातू के सीनियर डीएमई (डीजल) अनिल कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान रेलकर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को विस्तार से उनके सामने रखा गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमेटी सदस्य मो. ज्याऊद्दीन और एआईआरएफ के जोनल सचिव ओपी शर्मा ने किया। उनके साथ पतरातू शाखा-2 के सचिव अजीत कुमार समेत यूनियन के कई … Read More

दुकान से चुरा लिया था iPhone 14, लालपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा आरोपी

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया iPhone 14 भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सरई टांड़ न्यू एरिया मोराबादी निवासी पवन कुमार ने लालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि 30 मई 2026 की रात करीब 11:50 बजे उनकी दुकान से iPhone 14 चोरी कर लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला दर्ज … Read More

कुख्यात मयंक सिंह ने ली गिद्दी फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट वायरल

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी परियोजना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर  गैंगस्टर के नाम से धमकी भरा पोस्ट और पोस्टर वायरल हो हुआ है। वायरल पोस्ट जेल में बंद सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह के नाम से बने एक फेसबुक अकाउंट से साझा होने का दावा किया जा रहा है। पोस्ट में गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कारोबारी आनंद जैन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, यह वायरल हुए इस पोस्ट की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई … Read More

चतरा में सवारी वाहन पलटने से एक दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Chatra : चतरा के सदर और गिद्धौर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जापुट गांव के समीप बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब नौ बजे एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कान्हाचट्टी क्षेत्र के कुछ लोग किसी निजी कार्य से पत्थलगड़ा गए हुए थे। काम पूरा करने के बाद सभी लोग एक सवारी वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी … Read More

10-12 घंटे काम, फिर भी पूरी मजदूरी नहीं, रेलवे साइडिंग के मजदूर पहुंचे डीसी के दरबार

Jamtara : जामताड़ा रेलवे साइडिंग में काम करने वाले मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है, समय पर वेतन का भुगतान नहीं होता और कई बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है। इन समस्याओं के समाधान के लिए मजदूरों ने डीसी को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। आर्थिक शोषण का लगाया आरोप मजदूरों का कहना है कि रेलवे साइडिंग में काम की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनियों जय अंबे रोड लाइंस प्राइवेट लिमिटेड, शर्मा ट्रांसपोर्ट और एमजीएम रेलवे साइडिंग … Read More

जन्मदिन पर केक काटा, खुशियां मनाईं और फिर… सड़क हादसे ने छीन ली दो दोस्तों की जिंदगी

Ramgarh : एक दोस्त का जन्मदिन मनाने निकले दो युवकों की घर वापसी कभी नहीं हो सकी। बासल थाना क्षेत्र के सियारी टोला के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। हादसे की सबसे दुखद बात यह रही कि दुर्घटना के बाद दोनों युवक पूरी रात सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं मिली जानकारी के अनुसार सौंदा डी निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ … Read More

झारखंड के 13 जिलों में आज-कल बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड में बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं दूसरी ओर संथाल परगना और कोयलांचल के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह के अंत तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 13 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 जून … Read More

घर में सो रहे दंपती पर आधी रात जानलेवा हमला, पति की मौ’त

Giridih : गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में बीती देर रात घर में सो रहे दंपती पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज धनबाद के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रात करीब साढ़े 12 बजे हुई वारदात घटना मधुबन थाना क्षेत्र के दलान चलकरी गांव की है। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय पतिया हांसदा अपनी पत्नी परनी मरांडी के साथ घर में सो रहे थे। … Read More

खान सर की कोचिंग के बाहर चली गोली, पुलिस जुटी जांच में

Patna :  राजधानी के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर मंगलवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कोचिंग के सुरक्षा गार्ड और कुछ युवकों के बीच हुए विवाद के बाद गोली चलाई गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन गोली चलने के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। मामूली कहासुनी ने लिया बड़ा रूप स्थानीय लोगों के अनुसार, कोचिंग परिसर के बाहर स्थित नाश्ते की दुकान पर रोजाना की तरह युवकों … Read More