Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात मयंक सिंह ने ली गिद्दी फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट वायरल
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात मयंक सिंह ने ली गिद्दी फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट वायरल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 3, 2026Updated:June 3, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी परियोजना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर  गैंगस्टर के नाम से धमकी भरा पोस्ट और पोस्टर वायरल हो हुआ है। वायरल पोस्ट जेल में बंद सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह के नाम से बने एक फेसबुक अकाउंट से साझा होने का दावा किया जा रहा है। पोस्ट में गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कारोबारी आनंद जैन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, यह वायरल हुए इस पोस्ट की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

    वायरल पोस्ट में दी गई खुली धमकी

    सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि गिद्दी परियोजना में हुई फायरिंग राहुल दुबे गैंग द्वारा कराई गई है। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि आनंद जैन को पहले संदेश भेजा गया था, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद उनके परिवार, कर्मचारियों और मजदूरों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि गैंग के सदस्य हर समय कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

    धमकी भरा पोस्टर भी चर्चा में

    फेसबुक पोस्ट के साथ एक धमकी भरा पोस्टर भी तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में राहुल दुबे गैंग की ओर से आनंद जैन को कथित तौर पर अंतिम चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि अगली बार हमला सीधे घर या कार्यालय पर किया जाएगा और परिवार या स्टाफ के किसी सदस्य को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    मंगलवार रात हुई थी चार राउंड फायरिंग

    मालूम हो कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पहुंचकर चार राउंड फायरिंग की थी। घटना के समय वहां मौजूद कर्मी वीरू बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मजदूरों का कहना है कि एक गोली बूम बैरियर को भेदते हुए निकल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कामगारों के बीच दहशत फैल गई।

    पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

    फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब गोलीबारी और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धमकी भरे पोस्ट व पोस्टर के बीच संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रही है। तकनीकी टीम की मदद से पोस्ट के स्रोत और उसे वायरल करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : चतरा में सवारी वाहन पलटने से एक दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार

    Notorious Mayank Singh Claims Responsibility for Giddi Firing; Threatening Post Goes Viral on Social Media कुख्यात मयंक सिंह ने ली गिद्दी फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट वायरल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में सवारी वाहन पलटने से एक दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार
    Next Article दुकान से चुरा लिया था iPhone 14, लालपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा आरोपी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.