बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में सनसनी
Bokaro : बोकारो जिले के राधानगर पंचायत अंतर्गत लावाटांड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास तीन युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार यह घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक की है। सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैक के किनारे तीन युवकों के शव पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। … Read More