Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा
    झारखंड

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 3, 2026No Comments4 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (RajivJha) : जामताड़ा के गांधी मैदान स्थित समाज कल्याण समिति कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने वर्तमान नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में विभिन्न हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कारोबार करने वाले दुकानदारों से कथित तौर पर अवैध वसूली की जा रही है। वीरेंद्र मंडल ने कहा कि लगातार उन्हें व्यवसायियों और आम लोगों से शिकायतें मिल रही हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की।

    हाट-बाजारों में अवैध वसूली का लगाया आरोप

    पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के परिजनों द्वारा शहर के विभिन्न हाट-हटिया, गुदरी हटिया, बकरा-बकरी बाजार, बस स्टैंड परिसर, गांधी मैदान के आसपास लगने वाली दुकानों और सब्जी विक्रेताओं से कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शहर के कई जागरूक नागरिकों ने उपायुक्त को आवेदन देकर जांच की मांग भी की है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

    शिकायतकर्ताओं को डराने-धमकाने का आरोप

    वीरेंद्र मंडल ने दावा किया कि शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता मुकेश सिंह के साथ मंगलवार शाम नगर पंचायत कार्यालय के पास गायछंद मोड़ पर कथित रूप से मारपीट और धमकी की घटना हुई। उनका आरोप है कि शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया और रंगदारी मांगने जैसी बातें भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को डराने के लिए उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है।

    फर्जी रसीदों से वसूली की आशंका

    पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जब उन्होंने इस मामले में जानकारी ली तो वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी ने किसी भी हटिया की बंदोबस्ती और शुल्क वसूली से इनकार किया। इसके बावजूद पिछले तीन महीनों से फर्जी रसीदों के जरिए पैसे वसूले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि वसूली की को ई अधिकृत व्यवस्था नहीं है, तो फिर पैसे किस आधार पर लिए जा रहे हैं। यह जांच का बड़ा विषय है।

    चुनावी वादों पर भी उठाए सवाल

    वीरेंद्र मंडल ने नगर पंचायत की वर्तमान व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए कई वादे आज भी पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। उनके अनुसार कई मोहल्लों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है, नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है और कई जगह खुले मैनहोल दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं

    प्रेस वार्ता के दौरान वीरेंद्र मंडल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत ने विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए थे। उन्होंने दावा किया कि दानपत्र भूमि पर रहने वाले पांच हजार से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया। इसके अलावा मैथन डैम से जामताड़ा जलापूर्ति योजना, आधुनिक बस स्टैंड, स्वामी विवेकानंद पार्क और वृहद कचरा प्रबंधन परियोजना जैसी योजनाओं की आधारशिला उनके कार्यकाल में रखी गई थी।

    निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    प्रेस वार्ता के अंत में वीरेंद्र मंडल ने जिला प्रशासन से कथित अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और व्यवसायियों व शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर गौर बाउरी, बादल महतो, मुकेश कुमार सिंह, विनय मिश्रा, गुंजन सिंह, भुवन महतो, तपन मंडल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

    Also Read : रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    breaking news Jamtara Illegal Recovery Allegation Jamtara Nagar Panchayat Jamtara News Jamtara Politics Jharkhand news Jharkhand Politics Local News Jamtara municipal news Virendra Mandal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
    Next Article नामकुम में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.