रांची में कानून के रखवाले ही नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े गए. पुलिस लाइन परिसर में ड्यूटी के दौरान जुआ खेलने और खिलाने के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. गोपनीय शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने अचानक छापेमारी की, जिसमें सभी 10 पुलिसकर्मी जुआ खेलते पकड़े गए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन परिसर में लंबे समय से कुछ पुलिसकर्मियों के जुआ खेलने और खिलाने की शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष टीम गठित की. इसके बाद चिह्नित स्थान पर अचानक छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान मौके से 10 पुलिसकर्मियों को पकड़ा गया.
मामले में सख्त रुख अपनाते हुए रांची एसएसपी ने सभी 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
Also Read : जहां मांगने गई थी इंसाफ, वहीं लुटी अस्मत; थानेदार समेत 6 सस्पेंड, मरांडी-चंपाई बोले, “रक्षक बने भक्षक”


