Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में सुबह से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य प्रदेश में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने और वज्रपात की आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
झारखंड में आंधी-बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं से बढ़ सकती है परेशानी

