महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

Giridih : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह गांव में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। गांव की दर्जनों महिलाएं एकजुट होकर पचंबा थाना पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन करते हुए अवैध शराब के धंधे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि गांव में लंबे समय से खुलेआम महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। इसके कारण सामाजिक माहौल लगातार बिगड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब की वजह से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं और कई लोगों की … Read More

कोर्ट की सख्ती के बाद जागा JPSC, 22 महीने बाद जारी की फाइनल आंसर-की

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने आखिरकार सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्रारंभिक परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। लंबे समय से इस परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद और कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। अब अभ्यर्थियों की नजर संशोधित रिजल्ट और नई मेरिट लिस्ट पर टिकी हुई है। जेपीएससी ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) के 138 पदों पर नियुक्ति के लिए 10 मार्च 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद आयोग ने तीन बार मॉडल उत्तर (मॉडल आंसर-की) जारी की और 2 जुलाई 2024 को … Read More

रांची के इन इलाकों में अब 24 घंटे बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने पर भी नहीं होगी परेशानी

Ranchi : राजधानी रांची और आसपास के इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) अगले तीन महीने के भीतर बिजली व्यवस्था से जुड़ी तीन बड़ी परियोजनाएं शुरू करने जा रहा है। इनमें कोकर और जामचुआं में नए पावर सब स्टेशन तथा टाटीसिलवे में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीडब्ल्यूडब्ल्यू) शामिल हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने के बाद बिजली आपूर्ति पहले से ज्यादा बेहतर और भरोसेमंद होने की उम्मीद है। कोकर और जामचुआं में बनकर तैयार हैं नए सब स्टेशन बिजली विभाग के मुताबिक कोकर और टाटा रोड स्थित जामचुआं में नए सब स्टेशनों … Read More

झारखंड में मौसम का डबल रोल, कई इलाकों में बारिश तो कुछ जिलों में बढ़ेगी गर्मी

Ranchi : झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक तरफ कई इलाकों में लोगों को गर्मी और उमस परेशान कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि राहत लेकर आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक हफ्ते तक राज्य में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज देखने को मिल सकता है। राजधानी रांची के कई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि राज्य के कई अन्य हिस्सों में दिनभर … Read More

ADG ने पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को किया सम्मानित, बेहतर पुलिसिंग के लिए दिया सम्मान

Ranchi : झारखंड पुलिस में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को सम्मानित किया गया है। उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए एडीजी मनोज कौशिक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पुलिस विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एडीजी मनोज कौशिक ने सतीश कुमार पांडे के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण ही विभाग की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले … Read More

रांची में अड्डेबाजी पर वार, नशेबाजों और हुड़दंगियों को एसडीएम ने दी चेतावनी

Ranchi : राजधानी रांची में सार्वजनिक स्थलों पर अड्डाबाजी, नशापान और अनावश्यक भीड़ जुटाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सोमवार रात शहर के कई प्रमुख इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सदर एसडीएम कुमार रजत ने किया। जांच के दौरान प्रशासनिक टीम कचहरी चौक से बड़ा तालाब, हरमू चौक से गाड़ीखाना चौक और आसपास के इलाकों में पहुंची। टीम ने सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर खड़े लोगों से पूछताछ की तथा उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। अभियान के दौरान कुछ स्थानों … Read More

एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों, भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में सोमवार को हुई अहम समीक्षा बैठक में एडीजी (मुख्यालय) सह रांची प्रक्षेत्र के आईजी मनोज कौशिक ने साफ संदेश दिया कि नशा तस्करों, भू-माफियाओं, रंगदारी वसूलने वाले अपराधियों और संगठित गैंगों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखें और जनता को सुरक्षित माहौल देने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें। इस बैठक में रांची के एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और रूरल एसपी गौरव गोस्वामी, सभी डीएसपी तथा थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक … Read More

हरमू मैदान में नशे का सौदागर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

Ranchi : राजधानी रांची में नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में अरगोड़ा थाना पुलिस ने हरमू मैदान इलाके में कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि हरमू मैदान के आसपास एक व्यक्ति बाहर से ब्राउन शुगर लाकर इलाके में बेच रहा है। … Read More

रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का SSP ने लिया जायजा, सड़क पर उतरकर हटवाया अतिक्रमण और अवैध पार्किंग

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए सोमवार को रांची एसएसपी राकेश रंजन ने ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के साथ शहर के प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर अंजुमन प्लाजा तक सड़क व्यवस्था, पार्किंग और यातायात संचालन का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों, फुटपाथ और सड़क पर दुकान लगाने वालों तथा अन्य प्रकार के अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी देते … Read More

झारखंड की सीनियर IPS अधिकारी विजया लक्ष्मी बनीं CRPF की IG, चंदन झा CISF में DIG

Ranchi : झारखंड कैडर के दो सीनियर आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आदेश में 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजया लक्ष्मी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति को झारखंड पुलिस महकमे के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने … Read More