Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों, भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें
    जोहार ब्रेकिंग

    एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों, भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 1, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में सोमवार को हुई अहम समीक्षा बैठक में एडीजी (मुख्यालय) सह रांची प्रक्षेत्र के आईजी मनोज कौशिक ने साफ संदेश दिया कि नशा तस्करों, भू-माफियाओं, रंगदारी वसूलने वाले अपराधियों और संगठित गैंगों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखें और जनता को सुरक्षित माहौल देने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें। इस बैठक में रांची के एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और रूरल एसपी गौरव गोस्वामी, सभी डीएसपी तथा थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान और विशेष अभियानों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

    स्कूलों और कॉलेजों के आसपास रहेगी पुलिस की खास नजर

    एडीजी मनोज कौशिक ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को निर्देश दिया कि स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में काम किया जाए। पुलिस को स्थानीय स्तर पर सूचनाएं जुटाने और उसके आधार पर लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए गए।

    10 जून से शुरू होगा बड़ा जागरूकता अभियान

    बैठक में यह भी तय किया गया कि 10 जून से 25 जून तक जिले के स्कूलों और कॉलेजों में नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि नशा किस तरह उनके भविष्य को बर्बाद कर सकता है और इससे जुड़े कानूनी परिणाम क्या होते हैं।

    भू-माफियाओं और जमीन कारोबार से जुड़े अपराधियों पर सख्ती

    बैठक में भूमि संबंधी अपराधों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। एडीजी ने कहा कि गरीबों और आम लोगों की जमीन हड़पने की कोशिश करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की जांच तेजी से पूरी हो और जरूरत पड़ने पर राजस्व विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद से जुड़े अपराध अक्सर बड़े कानून-व्यवस्था के संकट का कारण बनते हैं, इसलिए इन मामलों को गंभीरता से लिया जाए।

    गैंगस्टरों और रंगदारी गिरोहों पर रहेगा फोकस

    एडीजी मनोज कौशिक ने संगठित अपराध और रंगदारी की घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सक्रिय अपराधियों और आपराधिक गिरोहों की पूरी प्रोफाइल तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि केवल अपराध करने वालों को पकड़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आर्थिक स्रोत, सहयोगियों और पूरे नेटवर्क को भी खत्म करना जरूरी है। पुलिस को ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    हर संवेदनशील इलाके में लगे कैमरे

    बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक से मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। एडीजी ने थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थान चिन्हित करने को कहा जहां सीसीटीवी कैमरों की जरूरत है। उन्होंने पुराने कैमरों की स्थिति की समीक्षा करने और नए स्थानों पर आधुनिक कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि तकनीकी निगरानी मजबूत होने से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में काफी मदद मिलेगी।

    गुमशुदा बच्चों और एससी-एसटी मामलों पर विशेष ध्यान

    बैठक में गुमशुदा बच्चों से जुड़े मामलों की भी समीक्षा हुई। एडीजी ने निर्देश दिया कि हर मामले में तय प्रक्रिया का पालन किया जाए और बच्चों की जल्द बरामदगी के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने और समय पर आरोप-पत्र दाखिल करने पर भी जोर दिया गया।

    बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को मिला सम्मान

    बैठक के अंत में अपराध नियंत्रण और बेहतर अनुसंधान कार्य के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई अनुसंधान अधिकारियों को भी सम्मान मिला, जिन्होंने महत्वपूर्ण मामलों का सफल उद्भेदन कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

    बैठक के अंत पर एडीजी मनोज कौशिक ने कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता का विश्वास जीतना है। इसके लिए हर अधिकारी को संवेदनशील, जवाबदेह और पेशेवर तरीके से काम करना होगा, तभी अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

    Also Read : रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का SSP ने लिया जायजा, सड़क पर उतरकर हटवाया अतिक्रमण और अवैध पार्किंग

    ADG's Stern Directive: Do Not Spare Drug Traffickers Land Mafias or Gangsters Under Any Circumstances. एडीजी की दो टूक- नशा तस्करों भू-माफियाओं और गैंगस्टरों को किसी भी हाल में नहीं बख्शें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरमू मैदान में नशे का सौदागर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त
    Next Article रांची में अड्डेबाजी पर वार, नशेबाजों और हुड़दंगियों को एसडीएम ने दी चेतावनी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    Latest Posts

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.