Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने आखिरकार सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्रारंभिक परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। लंबे समय से इस परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद और कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। अब अभ्यर्थियों की नजर संशोधित रिजल्ट और नई मेरिट लिस्ट पर टिकी हुई है। जेपीएससी ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) के 138 पदों पर नियुक्ति के लिए 10 मार्च 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद आयोग ने तीन बार मॉडल उत्तर (मॉडल आंसर-की) जारी की और 2 जुलाई 2024 को पीटी परीक्षा का परिणाम और कटऑफ भी प्रकाशित कर दिया। उस समय कुल 1797 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।


