Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मवेशी को बचाने की कोशिश में पलटा ट्रैक्टर, सात लोग गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    मवेशी को बचाने की कोशिश में पलटा ट्रैक्टर, सात लोग गंभीर रूप से घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 2, 2026Updated:June 2, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। माड़ापानी गांव के पास ईंट लेकर लौट रहा एक ट्रैक्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ईंट लेकर कुरूमगढ़ स्थित पैदल अस्पताल गया था। वहां ईंट उठाने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर पर कई लोग भी सवार थे। रास्ते में माड़ापानी गांव के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गई, जिसके बाद हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही मवेशी  ट्रैक्टर के सामने आई, चालक ने उसे बचाने के लिए वाहन को दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश की। चालक की मवेशी को बचाने की थी, लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और बड़ा हादसा हो गया।

    गड्ढे में फंसा पहिया, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

     मवेशी को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का एक पहिया सड़क किनारे बने गड्ढे में जा फंसा। पहिया फंसते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। देखते ही देखते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर का अगला और पिछला हिस्सा अलग हो गया।

    सात लोग गंभीर रूप से घायल

    इस दुर्घटना में धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं, जबकि कुछ को गंभीर चोट लगने की जानकारी मिली है। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर के नीचे और आसपास फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने मिलकर घायलों को ट्रैक्टर के पास से बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    तीन घायलों की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती

    हादसे में गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार और वासुदेव कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अन्य घायलों का भी इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल घायलों के इलाज और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

    Also Read : कोर्ट की सख्ती के बाद जागा JPSC, 22 महीने बाद जारी की फाइनल आंसर-की

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोर्ट की सख्ती के बाद जागा JPSC, 22 महीने बाद जारी की फाइनल आंसर-की
    Next Article महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    आदिवासी

    जोहार शक्ति ऋंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026
    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026

    जोहार शक्ति ऋंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.