पंडित दीनदयाल उपाध्याय

अंत्योदय दिवस : समाज के आखिरी व्यक्ति की बात करने वाले दीनदयाल उपाध्याय की पूरी कहानी

मुस्कान चौधरी  किसी समाज की तरक्की का असली पैमाना सिर्फ यह नहीं कि वह कितना आगे बढ़ा, बल्कि यह भी है कि उस तरक्की की रोशनी सबसे पीछे खड़े व्यक्ति तक कितनी पहुंची. इसी सोच से जुड़ा है ‘अंत्योदय’, यानी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उदय. हर साल 25 सितंबर को मनाया जाने वाला अंत्योदय दिवस इसी विचार को सामने लाता है और इस दिन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से जोड़ा गया है. लेकिन अंत्योदय दिवस की कहानी सिर्फ एक सरकारी दिवस की कहानी नहीं है. इसके केंद्र में दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और उनका … Read More

महंगाई दर में दिल्ली को पछाड़ा, फिर भी झारखंड में महंगाई कम? समझिए NSO का यह पेंच पार्ट-2

अनुराग झारखंड में अगस्त 2026 की सालाना खुदरा महंगाई दर दिल्ली से अधिक रही. राज्य में यह दर 3.14 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दिल्ली में 2.61 प्रतिशत रही. दोनों के बीच 0.53 प्रतिशत अंक का अंतर है. हालांकि, अपने सभी पांच पड़ोसी राज्यों के मुकाबले झारखंड में महंगाई की रफ्तार कम रही. देश की औसत दर भी झारखंड से ऊपर 4.82 प्रतिशत दर्ज की गई. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index–CPI) के अगस्त के अनंतिम आंकड़ों में यह तस्वीर सामने आई है. ये आंकड़े ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलाकर तैयार किए … Read More

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों पर जोरदार पलटवार किया है. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल खड़े किए और कांग्रेस के लंबे शासनकाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बहस छेड़ दी है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति की बुनियादी वास्तविकता को समझने में पूरी तरह विफल रहे हैं. उन्होंने तर्क दिया कि कांग्रेस के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी (सत्ता विरोधी … Read More

“वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के दावे पर सवाल उठाए और चुनावी प्रक्रिया पर भी गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी ने बीजेपी के उस दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि देश के इतिहास में ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं रहा जिसके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) न आई हो. उन्होंने कहा कि वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और करीब 50 … Read More

मुकेश सहनी

‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

जोहार लाइव ब्यूरो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. 24 सितंबर को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सहनी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और ज्ञानेश कुमार को लेकर हिंसात्मक टिप्पणी की. दरअसल, विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान को तुरंत रद करने की मांग की है. इसके साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष ने आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग को अपनी मनमर्जी से एक ‘तानाशाह’ … Read More

विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

कनिका राणा देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि चुनाव आयोग के भीतर दो अन्य आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी) ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई थीं. इस खुलासे के बाद विपक्षी दलों (INDIA ब्लॉक) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, गिरफ्तारी और संसद में महाभियोग की मांग कर दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी … Read More

सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति की नई व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा मोड़ आ गया है. सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 की वैधता पर सुनवाई के दौरान एक विभाजित फैसला दिया है. इस मामले की सुनवाई कर रही बेंच के दो जजों—जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा—के बीच मतभेद सामने आने के बाद, अब फाइल को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के पास भेज दिया गया है. इस पूरी सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणियों और … Read More

Advertisement

झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

मुस्कान चौधरी चाईबासा. देश का वो जिला, जो माओवादियों के अंतिम किले के रूप में बीते कुछ दिनों तक चर्चा में रहा. चर्चा में एक बार फिर है. लेकिन अबकी जो वजह है, वो उसे सीधा शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जोड़ दे रहा है. दरअसल गुरूवार 24 सितंबर को एक पर एक ट्रेंड #RungtaSteelEkdumSolid दिखने लगा. हो सकता है ये प्रायोजित हो, लेकिन इसी बहाने रुंगटा कंपनी चर्चा में आई. ये वही कंपनी है, जिसका मुख्यालय चाईबासा में स्थित है. रुंगटा स्टील ने एक बेहद लोकप्रिय और मजेदार टेलीविजन विज्ञापन (TVC) लॉन्च किया है. इस विज्ञापन … Read More

चीफ जस्टिस सूर्यकांत

मॉर्निंग वॉक के समय दिल्ली पुलिस ने उठाया था, अब वो पूर्व ब्यूरोक्रैट मांग रहे हैं चीफ जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा

जोहार लाइव ब्यूरो पूर्व ब्यूरोक्रेट आशीष जोशी एक बार फिर चर्चा मे है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा मांगा है. गुरूवार 24 सितंबर को अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, न्यायाधीश भारत के संविधान से ऊपर नहीं हैं. जिन्होंने संविधान के साथ विश्वासघात किया है, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा. अब समय आ गया है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश और उन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के इस्तीफे की मांग की जाए, जिन्होंने संविधान के साथ विश्वासघात किया है. देर-सबेर इसका जवाबदेही तय होगी. भारत के मुख्य न्यायाधीश और उन न्यायाधीशों को, जिन्होंने इस पूरी व्यवस्था … Read More

Accident

झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

रांची/जमशेदपुर : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह की गुरुवार सुबह जमशेदपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई. इस पूरे हादसे में 4 लोगो की मौत हुई  है. ये हादसा जमशेदपुर इलाके में एनएच पर हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार की साथी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और अन्य लोगों के निधन … Read More