मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

मेघालय में सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही सत्ता का समीकरण बदल गया है. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की संख्या दो से बढ़कर 10 हो गई है. इस तरह भाजपा अब मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के 33 विधायकों के बाद सदन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. खास बात यह है कि भाजपा ने यह बढ़त विपक्षी दलों को तोड़कर नहीं, बल्कि NPP की सहयोगी UDP के विधायकों के पाला बदलने से हासिल की है. बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा … Read More

Bank

Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

जोहार लाइव ब्यूरो बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर का आखिरी हफ्ता थोड़ा मुश्किल हो सकता है. 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले अब 27 सितंबर यानी रविवार को भी देशभर के बैंक खुले रहेंगे. RBI की मंजूरी के बाद सभी बैंक शाखाओं और संबंधित बैंकिंग सेवाओं को सामान्य रूप से संचालित रखने का फैसला किया गया है, ताकि लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों. सरकार ने यह फैसला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए लिया है. दरअसल, हड़ताल … Read More

Gyanesh kumar

चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

जोहार लाइव ब्यूरो चुनाव आयोग में SIR को लेकर कथित मतभेद की रिपोर्ट सामने आने के बाद आयोग ने बुधवार को सफाई दी है. आयोग से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) समेत सभी फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए हैं. यह सफाई द इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें दावा किया गया कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के कुछ फैसलों और निर्देशों पर कम से कम 14 बार रिकॉर्ड … Read More

Supreme Court

“सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के उस फैसले पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें महिला की सलवार उतारने की कोशिश और उसकी छाती दबाने जैसे आरोपों को परिस्थितियों के आधार पर ‘रेप की कोशिश’ का अपराध नहीं माना गया था. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने हाई कोर्ट के फैसले में की गई कुछ टिप्पणियों को पहली नज़र में आपत्तिजनक बताया है. CJI सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान बिहार के एडवोकेट जनरल एसडी संजय से कहा कि हाई कोर्ट के … Read More

SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 में 2018 में किए गए संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि संशोधन के बाद कानून का अन्य जातियों के लोगों के खिलाफ दुरुपयोग हो रहा है और यह ‘रिवर्स डिस्क्रिमिनेशन’ को बढ़ावा दे रहा है. कोर्ट ने कहा कि कानून में पहले से पर्याप्त सुरक्षा उपाय मौजूद हैं. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा कि अदालतें यह देख सकती हैं कि किसी मामले में SC/ST एक्ट के … Read More

smriti mandhana

गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया. इससे पहले 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम ने गोल्ड जीता था. इस ऐतिहासिक जीत के बीच भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो महिला क्रिकेट में अब तक कोई खिलाड़ी हासिल नहीं कर सकी थी. मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन … Read More

ONGC

डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

नई दिल्ली : भारत की ऊर्जा सुरक्षा और समुद्र में तेल-गैस खोज की दिशा में एक अहम उपलब्धि सामने आई है. महानदी बेसिन के गहरे पानी में MDW-28 कुएं पर गैस की सफल खोज की गई है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस उपलब्धि के लिए ONGC और उसकी पूरी टीम को बधाई दी है. मंत्रालय के मुताबिक, यह खोज भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने और घरेलू हाइड्रोकार्बन उत्पादन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. A significant milestone in India’s journey towards energy security and offshore exploration! The Ministry of Petroleum & Natural Gas … Read More

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बल्ले और गेंद दोनों में दबदबा बनाते हुए श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके सामने श्रीलंकाई टीम शुरू से आखिर तक बिखरी नजर आई. पारी की शुरुआत से ही स्मृति मंधाना आक्रामक तेवरों में दिखीं और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर लगातार हावी रहीं. शतक की दहलीज पर पहुंचकर एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वे कुमारी की गेंद पर आउट हो गईं, लेकिन तब तक वे टीम को मजबूत नींव दे … Read More

Supreme Court

‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली : वंदे मातरम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अहम सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति धार्मिक कारणों से राष्ट्रगीत नहीं गाता है, तो सिर्फ इस आधार पर उसे आपराधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ना चाहिए या नहीं, इस सवाल की जांच की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. यह मामला मशहूर कर्नाटक संगीत गायक टी.एम. कृष्णा की याचिका से जुड़ा है. याचिका में वंदे मातरम से संबंधित कानूनी प्रावधानों को चुनौती दी गई है. याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि गीत के अंतिम चार … Read More

भाई वीरेंद्र

मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

 जमुई में दो युवतियों पर ब्लेड से हमला किए जाने की घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी बीच RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की मांग की है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि जो लोग समाज को तोड़ने और महिलाओं-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर किया जाना चाहिए, क्योंकि जब अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो जाता है, तो इसी तरह की घटनाएं सामने आती हैं. … Read More