Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    Riya SinghBy Riya SinghSeptember 22, 2026Updated:September 22, 2026No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बल्ले और गेंद दोनों में दबदबा बनाते हुए श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके सामने श्रीलंकाई टीम शुरू से आखिर तक बिखरी नजर आई.

    पारी की शुरुआत से ही स्मृति मंधाना आक्रामक तेवरों में दिखीं और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर लगातार हावी रहीं. शतक की दहलीज पर पहुंचकर एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वे कुमारी की गेंद पर आउट हो गईं, लेकिन तब तक वे टीम को मजबूत नींव दे चुकी थीं.

    मंधाना के जाने के बाद ऋचा घोष ने कमान संभाली और नाबाद 49 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को 200 रन के पार पहुंचा दिया -एक ऐसा स्कोर जिसे चेज करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं था.

    लक्ष्य के आगे बेबस दिखी श्रीलंका

    200 से अधिक के लक्ष्य के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम शुरू से ही संघर्ष करता नजर आया। कप्तान चमारी अटापट्टू ने पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाकर अकेले मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ न मिलने से यह पारी बेअसर साबित हुई.

    भारतीय गेंदबाजों का अनुशासित प्रदर्शन

    1. शेफाली वर्मा ने तीसरे ओवर में इमेशा दुलानी को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई.

    2. दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाकर श्रीलंकाई मध्यक्रम को तोड़ा और मैच की सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहीं.

    3. शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्रीचरणी ने भी दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

    16वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने कौशिनी को आउट कर श्रीलंका की आखिरी उम्मीदें भी खत्म कर दीं। संयुक्त गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर भारत ने यह मुकाबला बड़े अंतर से अपने नाम किया.
    Also Read : ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    #Cricket #National News Johar Live johar live news Latest news भारतीय महिला क्रिकेट स्मृति मंधाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट
    Next Article डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.