Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»“वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 24, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के दावे पर सवाल उठाए और चुनावी प्रक्रिया पर भी गंभीर आरोप लगाए.

    राहुल गांधी ने बीजेपी के उस दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि देश के इतिहास में ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं रहा जिसके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) न आई हो. उन्होंने कहा कि वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और करीब 50 साल से राजनीति देख रहे हैं, इसलिए कोई भी राजनीतिक नेता यह दावा नहीं कर सकता कि पार्टी 30 से 50 साल तक राज करेगी.

    इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की सरकारों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हर सरकार और राज्यों में समय के साथ सत्ता बदलती रही है. ऐसे में बीजेपी और नरेंद्र मोदी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का गायब हो जाना हैरान करने वाला है.

    उन्होंने जिक्र किया कि 2014 और 2019 में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की, और गुजरात, मध्य प्रदेश तथा हरियाणा जैसे राज्यों में भी लगातार उनकी सरकारें बनी हुई हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि सालों से वे पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? और दावा किया कि इसका जवाब दो दिन पहले दो चुनाव आयुक्तों के बयानों से मिल गया है. राहुल गांधी ने 2024 और उससे पहले के चुनावों को फर्जी (फेक) बताते हुए गंभीर आरोप लगाए.

    चुनाव आयोग और इम्युनिटी पर तीखा हमला

    इस दौरान उन्होंने 2023 में बनाए गए एक कानून का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा (इम्युनिटी) दे दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सुरक्षा के चलते चुनाव आयुक्त स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं और देश के इतिहास में लोकतंत्र पर इससे पहले इतना बड़ा हमला कभी नहीं हुआ.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में चुनाव प्रक्रिया और वोट के अधिकार को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि वोट ही देश की वह नींव है जिससे संविधान को ताकत मिलती है और कानून बनते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर वोट को ही खत्म कर दिया जाए, तो संविधान और संस्थाओं का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. भारत को अब पता चल रहा है कि देश का वोट खत्म कर दिया गया है और वोट चोरी हुई है.

    Also Read : विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर
    Next Article सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.