Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 24, 2026Updated:September 24, 2026No Comments5 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Advertisement
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान चौधरी

    चाईबासा. देश का वो जिला, जो माओवादियों के अंतिम किले के रूप में बीते कुछ दिनों तक चर्चा में रहा. चर्चा में एक बार फिर है. लेकिन अबकी जो वजह है, वो उसे सीधा शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जोड़ दे रहा है.

    दरअसल गुरूवार 24 सितंबर को एक पर एक ट्रेंड #RungtaSteelEkdumSolid दिखने लगा. हो सकता है ये प्रायोजित हो, लेकिन इसी बहाने रुंगटा कंपनी चर्चा में आई. ये वही कंपनी है, जिसका मुख्यालय चाईबासा में स्थित है.

    रुंगटा स्टील ने एक बेहद लोकप्रिय और मजेदार टेलीविजन विज्ञापन (TVC) लॉन्च किया है. इस विज्ञापन में बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं. उनके साथ प्रसिद्ध एक्टर बृजेंद्र काला भी दिख रहे हैं.

    एक ही फ्रेम में तीन बड़े सितारे

    विज्ञापन की कहानी एक ब्रांड-रूम से शुरू होती है. शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर यहां खुद का किरदार निभाते हुए कैंपेन के आइडिया पर चर्चा करते हैं. इस विज्ञापन में शाहरुख खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के ‘विक्रम राठौड़’ अवतार में हैं, रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के ‘शिव’ और आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की ‘रानी’ के रूप में दिखाई देती हैं. विज्ञापन में दोनों अभिनेताओं के बीच की लड़ाई और आलिया के मजेदार डायलॉग्स के जरिए चाईबासा के इस स्टील ब्रांड की मजबूती (एकदम सॉलिड) को दिखाया गया है.

    TVC में तीनों सितारों के चर्चित फिल्मी किरदारों का क्रॉसओवर देखने को मिलता है.. हालांकि, उनके दिए गए आइडिया एक के बाद एक रिजेक्ट होते जाते हैं और आखिर में टीम ब्रांड मैनेजर की ओरिजिनल स्क्रिप्ट पर वापस लौटती है. यहाँ विज्ञापन का मकसद साफ है. जिस तरह तीनों सितारों को उनकी फिल्मों के मजबूत किरदारों के लिए जाना जाता है, उसी तरह ब्रांड अपने TMT बार्स की मजबूती को कहानी का केंद्र बनाता है.

    चाईबासा से बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों तक

    रुंगटा स्टील का यह कैंपेन इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए झारखंड के चाईबासा से जुड़े एक ब्रांड ने बॉलीवुड के तीन बड़े सितारों को एक ही स्क्रीन पर उतारा है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहले से ही रुंगटा स्टील के विज्ञापनों का हिस्सा रहे हैं. अब शाहरुख खान के जुड़ने से कैंपेन का दायरा और बड़ा हो गया है. तीनों का एक साथ आना ब्रांड के लिए एक बड़े पॉप-कल्चर मोमेंट के तौर पर पेश किया जा रहा है.

    Manifest Media की एक रिपोर्ट के अनुसार रुंगटा माइन्स के सेल्स एंड मार्केटिंग (TMT, वायर रॉड और सीमेंट) के वाइस प्रेसिडेंट अरविंद कुमार ने कहा कि कैंपेन के जरिए रुंगटा स्टील की मजबूती को मनोरंजक और अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी एनर्जी और पर्सनैलिटी के जरिए प्रोडक्ट के वादे को यादगार बनाने में मदद करते हैं. उनके मुताबिक, कैंपेन का मुख्य संदेश यही है कि कंज्यूमर से जुड़ने का तरीका भले ही मनोरंजक हो, लेकिन लंबे समय तक भरोसा प्रोडक्ट की मजबूती से ही कायम होता है.

    क्या है रुंगटा स्टील की पूरी कहानी ?

    रुंगटा स्टील भारत में तेजी से आगे बढ़ने वाले वैल्यू-एडेड स्टील ब्रांड्स में से एक है. यह रुंगटा माइन्स लिमिटेड का प्रमुख ब्रांड है. रुंगटा माइन्स लिमिटेड की शुरुआत साल 1962 में नंदलाल रुंगटा और मुकुंद रुंगटा ने की थी. कंपनी स्टील, पावर और कई तरह के वैल्यू-एडेड स्टील प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में काम करती है. लंबे समय से काम कर रही इस कंपनी ने अपनी क्वालिटी, भरोसे और बेहतर कस्टमर सर्विस के दम पर बाजार में अपनी पहचान बनाई है.

    रुंगटा परिवार की कारोबारी पहचान सिर्फ स्टील तक सीमित नहीं है. LiveMint की रिपोर्ट के अनुसार, RML के फाउंडर नंदलाल रुंगटा और मुकुंद रुंगटा ने फॉर्च्यून इंडिया की टॉप-100 अरबपतियों की लिस्ट में जगह बनाई है. करीब ₹40,000 करोड़ की अनुमानित संपत्ति के साथ दोनों भाई इस सूची में 61वें स्थान पर हैं. रुंगटा स्टील के TMT बार की मार्केट प्राइस लगभग ₹56 से ₹64 प्रति किलोग्राम (लगभग ₹56,000 से ₹64,000 प्रति टन) डीलर स्तर पर चल रही है.

    कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से झारखंड और ओडिशा सहित देशभर में फैला हुआ है. इसका रजिस्टर्ड ऑफिस कोलकाता में है, जबकि कॉर्पोरेट ऑफिस चाईबासा, झारखंड में स्थित है. कंपनी आने वाले समय में देश के दूसरे हिस्सों में भी अपना कारोबार बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. लगातार बदलते बाजार और उतार-चढ़ाव के बीच कंपनी ने अपने कारोबार को आगे बढ़ाया है. आज रुंगटा स्टील की पहचान एक ऐसे ब्रांड के तौर पर है, जो मजबूत स्टील प्रोडक्ट्स के साथ ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने पर जोर देता है.

    एक तरफ स्क्रीन पर बॉलीवुड के तीन बड़े चेहरे हैं, तो दूसरी तरफ उस विज्ञापन के पीछे झारखंड से जुड़ा एक स्टील ब्रांड है. यानी जिस चाईबासा को देश अक्सर खनिज संपदा और स्टील उद्योग से कहीं ज्यादा नक्सलवाद से जोड़कर देखता रहा है, वहीं से जुड़ी कंपनी अब बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों को एक ही फ्रेम में लाकर खूब सुर्खियां बटोर रही है. शाहरुख, आलिया और रणबीर की यह तिकड़ी विज्ञापन को कितना यादगार बनाती है, यह अलग सवाल है. लेकिन इतना जरूर है कि चाईबासा की रुंगटा स्टील ने बॉलीवुड के इन तीन बड़े सितारों को एक ही स्क्रीन पर लाकर इस कैंपेन को खास बना दिया है.

    Also Read : 24 सितंबर : वो पहला प्रयास, जब ISRO ने पूरी धमक के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में किया था प्रवेश

    Alia Bhatt Bollywood Bollywood Advertisement chaibasa Chaibasa News jharkhand Jharkhand news Ranbir Kapoor Rungta Group Rungta Mines Rungta Steel Rungta Steel TVC Shah Rukh Khan Steel Industry TMT Bars
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमॉर्निंग वॉक के समय दिल्ली पुलिस ने उठाया था, अब वो पूर्व ब्यूरोक्रैट मांग रहे हैं चीफ जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा
    Next Article झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    Latest Posts

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.