Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»निर्माणाधीन घर में बम विस्फोट, इलाके में सनसनी, पुलिस को मिले 7 बम
    क्राइम

    निर्माणाधीन घर में बम विस्फोट, इलाके में सनसनी, पुलिस को मिले 7 बम

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दरभंगा : सदर अनुमंडल के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन में बम विस्फोट होने की खबर सामने आ रही है. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को विस्फोट हुए बम का अवशेष भी मिला. दरअसल, गुरुवार आधी रात को मो. जावेद के निर्माणाधीन मकान से जोरदार धमाके की आवाज आई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर फोन कर इस बात की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बम मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है.

    सात जिंदा बम मिले

    विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस जब निर्माणाधीन भवन में जांच करने पहुंची तो वहां एक बोरा मिला. पुलिस ने जब बोर खोला तो नजारा देखकर दंग रह गए. बोरे में सात जिंदा बम थे. इसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और सभी जिंदा बमों को निष्क्रिय कर दिया गया. बताया जा रहा है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से इतनी बड़ी संख्या में बम रखे गये थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में बम कहां से आये.

    क्या बोले एसपी

    इस घटना के संबंध में दरभंगा सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि डायल 112 की टीम को गुरुवार की रात निर्माणाधीन बिल्डिंग में कुछ विस्फोट होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद जब पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची तो मौके से सात जिंदा बम और फटे हुए बम के अवशेष बरामद हुए. बरामद बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है. जानकारी जुटाई जा रही है कि उक्त मकान के मालिक मो.जावेद की इसमें क्या संलिप्तता है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

    इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर में चीन पर कसी नकेल, आईएनएस जटायू का उद्घाटन जल्द

    Bihar Bomb Blast City News Current News Daily News Darbhanga Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर दरभंगा न्यूज हेडलाइन बम विस्फोट बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-अमेरिका ने हिंद महासागर में चीन पर कसी नकेल, आईएनएस जटायू का उद्घाटन जल्द
    Next Article PM पर JMM का वार, आपने वैवाहिक जीवन की गारंटी ही नहीं निभाई तो आपको परिवार की क्या समझ होगी

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Latest Posts

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.