Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»PM पर JMM का वार, आपने वैवाहिक जीवन की गारंटी ही नहीं निभाई तो आपको परिवार की क्या समझ होगी
    झारखंड

    PM पर JMM का वार, आपने वैवाहिक जीवन की गारंटी ही नहीं निभाई तो आपको परिवार की क्या समझ होगी

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2024Updated:March 1, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर धनबाद पहुंचे. वहां उन्होंने हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी. वहीं हर्ल प्लांट का उद्घाटन भी किया. इस दौरान पीएम ने जेएमएम और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि जेएमएम का मतलब जमकर खाओ. उन्होंने कहा कि झारखंड में जितने नोटों के ढेर मिले वह तो उन्होंने आजतक नहीं देखे. जवाब में जेएमएम ने पलटवार किया. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम ने धनबाद में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं. वहां उनका राजनीतिक प्रवचन भी हुआ. हम सब जानते हैं कि भाजपा का मतलब भरपूर जीयो पूंजीपतियों” है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपने वैवाहिक जीवन की गारंटी ही नहीं निभाई तो आपको परिवार को क्या समझ होगी? देश में सबसे अधिक राजस्व देने वाला रेलमंडल चक्रधरपुर है. लेकिन यात्री सुविधा ना के बराबर है.

    मणिपुर मुद्दे पर क्यों नहीं बोलते

    सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार की बात करते हैं. क्या आप ये कहना भूल गए कि हिमंत विस्वा शर्मा, अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, नारायण राणे, बीएस येदुरप्पा, शुभेन्दु अधिकारी जैसे आपके द्वारा घोषित भ्रष्टाचारी आज आपके पहने हुए टोपी में कैसे दिख रहे थे?  प्रधानमंत्री, आप आदिवासियों की बात करते हैं. कानून व्यवस्था की बात करते हैं. लेकिन मणिपुर के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते. मणिपुर क्या किसी अन्य देश का हिस्सा है?  कठुआ आपके लिए गर्व का विषय है क्या? आपने जिसे बेटी कहा उसकी आबरू पर आपके वीर सांसद ने हाथ लगाया. आप उस हाथ को बड़ा मजबूत समझते हैं क्या? प्रधानमंत्रीजी आप जिस जगह पर खड़े होकर बात कर रहे थे, वो झारखण्ड की मिट्टी है. झारखंड आपके जैसे महाजनी सोच के खिलाफ कई बार खड़ा हुआ है और उन्हें परास्त किया है. क्योंकि हम सब जानते हैं कि जुल्मी कब तक जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारों से. अब जरा-जर्रा गुजर रहा है, परिवर्तन के नारों से…प्रधानमंत्री जी आपने छल-प्रपंच के द्वारा जिस आवाज को जेल में बंद रखा है. उसकी आवाज खुले आसमान में गूंज रही है. आपके कान में एक ही आवाज आती होगी…मैं हेमंत हूं, झारखंड झुकेगा नहीं.

    …तो ऐसी क्या मजबूरी थी

    सुप्रियो ने कहा कि आप इतनी बड़ी पार्टी के नेता हैं. फिर जिस शख्स ने 15 सालों तक आपको कोसा, राजनीतिक अभद्रता दिखायी, आज उसी को आपको अपना नेता बनाना पड़ा. सुप्रियो ने नाम लिए बिना बाबूलाल मरांडी पर भी निशाना साधा.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आप जितनी भी गारंटी में हों. एक गारंटी झारखंड से भी ले लें कि अगामी लोकसभा में जिस मधु को चाट कर आप चुनाव जितने का सपना देख रहे हैं वो काम नहीं आएगा. जनता अपने वोट का कोड़ा आप पर बरसाएगी.

    इसे भी पढ़ें: निर्माणाधीन घर में बम विस्फोट, इलाके में सनसनी, पुलिस को मिले 7 बम

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्माणाधीन घर में बम विस्फोट, इलाके में सनसनी, पुलिस को मिले 7 बम
    Next Article झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, बजट अनुदान मांगों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.