जोहार लाइव ब्यूरो
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर लगे कथित जमीन हड़पने और करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने बिहार सरकार और संबंधित जांच एजेंसियों से पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराने की अपील की है.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि मीडिया में रमेश ठाकुर को लेकर जमीन हड़पने और करोड़ों रुपये की संपत्ति से संबंधित गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं. ऐसे मामलों में सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सके.
राजद शासन पर मैथिली के बयानों पर उठाए सवाल
तेज प्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव के दौरान मैथिली ठाकुर की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्ववर्ती शासन को लेकर की गई आलोचनाओं पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मैथिली ठाकुर कई जगहों पर यह कहती नजर आई थीं कि राजद शासनकाल में लोग डर के कारण घरों से बाहर नहीं निकलते थे और भजन गाने तक की आजादी नहीं थी.
उन्होंने सवाल किया कि वर्ष 2000 में जन्म लेने वाली मैथिली ठाकुर उस दौर की परिस्थितियों को किस आधार पर अपने अनुभव की तरह प्रस्तुत कर रही थीं. तेज प्रताप ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर मैथिली ठाकुर की आलोचना का भी जिक्र किया.
मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर लगे कथित जमीन घोटाले के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
मीडिया में सामने आ रहे रमेश ठाकुर पर कथित जमीन हड़पने और करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े आरोप बेहद गंभीर हैं। मैं बिहार सरकार एवं संबंधित जांच एजेंसियों से मांग करता हूँ कि इस पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैथिली ठाकुर इस विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार की पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार की लगातार आलोचना कर रही थीं। वे जगह-जगह यह कहती नजर आईं कि राजद शासनकाल में लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकलते थे और भजन गाने तक की आजादी नहीं थी।
लेकिन सवाल यह है कि वर्ष 2000 में जन्म लेने वाली मैथिली ठाकुर उस दौर की परिस्थितियों को किस आधार पर अपने अनुभव की तरह प्रस्तुत कर रही थीं? जब उनका जन्म ही वर्ष 2000 में हुआ, तो वे किस आधार पर उस समय की परिस्थितियों का ऐसा चित्रण कर रही थीं?
इतना ही नहीं, पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान भी वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाती और आलोचना करती नजर आई थीं। दूसरों की सरकारों पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाना उनका अधिकार है, लेकिन आज जब उनके अपने पिता रमेश ठाकुर पर कथित जमीन हड़पने और संपत्ति से जुड़े गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, तो इन आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करना भी उतना ही जरूरी है।
जो व्यक्ति स्वयं को भजन गायिका बताकर समाज को धर्म, सत्य, सदाचार और नैतिकता का संदेश देता है, उससे सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा भी की जाती है।
मेरा स्पष्ट मानना है कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। किसी व्यक्ति की राजनीतिक पहचान, लोकप्रियता या प्रभाव के आधार पर उसे जांच से अलग नहीं रखा जा सकता। आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
मैं बिहार सरकार एवं संबंधित जांच एजेंसियों से मांग करता हूँ कि इस पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए।
तेज प्रताप यादव
राष्ट्रीय अध्यक्ष
जनशक्ति जनता दल
@BJP4India @BJP4Bihar @officecmbihar @samrat4bjp @bihar_police @News18Bihar @ZeeBiharNews— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) November 12, 2026
लोकप्रियता जांच से छूट का आधार नहीं
तेज प्रताप यादव ने कहा कि किसी भी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन जब अपने परिवार से जुड़े गंभीर आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच की मांग करना भी जरूरी है.
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भजन और धर्म के माध्यम से समाज को सत्य, सदाचार और नैतिकता का संदेश देता है, उससे सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा भी की जाती है.
तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए. किसी की राजनीतिक पहचान, लोकप्रियता या प्रभाव के आधार पर उसे जांच से अलग नहीं रखा जा सकता. उन्होंने मांग की कि रमेश ठाकुर पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोप साबित होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई हो.


