Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»JPSC / JSSC»JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 12, 2026Updated:September 12, 2026No Comments3 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    एक तरफ JPSC-JSSC परीक्षा और नियुक्तियों से जुड़ा विवाद CID जांच के दायरे में है, तो दूसरी तरफ इसी विवाद का असर सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. JSSC-CGL के चयनित अभ्यर्थियों का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद भी उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग, बदनामी और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर महिला चयनित अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि उनकी तस्वीरों और नाम के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

    कोर्ट के आदेश के बाद जेएसएससी-सीजीएल के चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी तो मिल गई, लेकिन चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और कुछ व्हाट्सऐप ग्रुपों में कथित तौर पर भ्रामक खबरें और अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है. उनका दावा है कि इन प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री, मंत्री, CID, JPSC, JSSC-CGL और चयनित अधिकारियों के साथ उनके परिवारों को भी निशाना बनाया जा रहा है.

    अभ्यर्थियों के मुताबिक, कई पोस्ट में अभद्र भाषा और गाली-गलौज के अलावा मीम और धमकी भरे संदेश भी पोस्ट किए जा रहे हैं. कुछ चयनित अभ्यर्थियों ने टेलीग्राम के ‘Jharkhand Updates’, ‘JSSC JPSC Legal & Protest Hub’ और व्हाट्सऐप के कथित ‘JPSC JSSC Reform Manch’ जैसे ग्रुपों का नाम लेते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

    ‘नौकरी मिली, लेकिन डर खत्म नहीं हुआ’

    इस पूरे विवाद का सबसे परेशान करने वाला पहलू महिला चयनित अभ्यर्थियों के अनुभव हैं. प्रोजेक्ट भवन में ASO के पद पर कार्यरत एक महिला अधिकारी ने बातचीत में बताया कि परीक्षा और कोर्ट की लंबी लड़ाई के बाद उन्हें लगा था कि अब उनका संघर्ष खत्म हो गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और नाम को लेकर चल रही कथित मुहिम ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

    उन्होंने बताया कि उनकी तस्वीर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे कुछ यूट्यूब चैनलों और अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्रसारित किया गया. इसके बाद उन्हें परिवार और परिचितों के सामने सफाई देने की स्थिति का सामना करना पड़ा.

    महिला अधिकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति के खिलाफ लगातार माहौल बनाया जाए तो उसका असर सिर्फ उसकी नौकरी या पेशेवर जिंदगी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि निजी और पारिवारिक जिंदगी पर भी पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के बाद अब कहीं भी बाहर निकलने से पहले उन्हें कई बार सोचना पड़ता है. उन्हें यह चिंता रहती है कि उनकी तस्वीर या नाम को लेकर फिर से कोई आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक सामग्री सामने न आ जाए.

    ‘विवाद की कीमत चयनित अभ्यर्थी क्यों चुकाएं?’

    चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर किसी को विरोध या कानूनी लड़ाई लड़ने का अधिकार है, लेकिन इसका खामियाजा चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को कथित ऑनलाइन बदनामी के रूप में नहीं भुगतना चाहिए. अभ्यर्थियों ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर धमकी, अभद्र टिप्पणी, फर्जी खबर और तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अकाउंट और ग्रुपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

    Also Read : जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    CID investigation cyber crime cyber harassment jharkhand JPSC JPSC JSSC Controversy JSSC JSSC CGL JSSC controversy online defamation photo morphing Selected Candidates Social Media Harassment social media trolling women candidates
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?
    Next Article हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.