AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Kanchan singh

सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

जोहार लाइव ब्यूरो सिमडेगा के रामरेखाधाम में रामरेखा महोत्सव 2026 को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. महोत्सव में उद्यमियों की भीड़ को देखते हुए डकैती, सुरक्षा, प्रार्थना, स्वास्थ्य और स्वतंत्रता की व्यवस्था तय करने के निर्देश दिए गए हैं. डीसी कंचन सिंह ने शुक्रवार को रामरेखाधाम परिसर में समिति और संबंधित संबंधित अधिकारियों की बैठक कर बैठक की. बैठक में महोत्सव के दौरान वाहनों का परिचालन सुचारू रखने के लिए चिह्नित 11 पार्किंग स्थलों पर मजिस्ट्रेट, सुरक्षाकर्मियों और समिति के वॉलंटियर्स की तैनाती करने का निर्देश दिया गया. पार्किंग व्यवस्था की निगरानी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता … Read More

robert vadra

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

जोहार लाइव ब्यूरो  कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. रेहान के पिता रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार यानि की आज बीकानेर हाउस प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे डराने की कोशिश करार दिया. उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शनी का प्रस्ताव एक हफ्ते पहले ही जमा कर दिया गया था, तो तस्वीरों पर आपत्ति आखिरी वक्त में क्यों जताई गई. प्रशासन को पहले ही तस्वीरों की जांच कर लेनी चाहिए थी. रॉबर्ट वाड्रा ने कहना है कि आपत्ति उस समय जताई … Read More

Sunil Kumar

धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

जोहार लाइव ब्यूरो धनबाद के IIT-ISM से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सुनील कुमार अब देश की प्रमुख तेल एवं गैस कंपनी ONGC की कमान संभालेंगे. केंद्र सरकार की मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उन्हें कंपनी का नया चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. फिलहाल ONGC की मेहसाणा परिसंपत्ति में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) और परिसंपत्ति प्रबंधक (asset manager) की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील कुमार ने 1991 में इसी कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की थी. तीन दशक से अधिक के सफर में हासिल की गई यह उपलब्धि धनबाद के तकनीकी संस्थान IIT-ISM के लिए भी … Read More

anant singh

बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

पटना : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए शुक्रवार यानि की आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU प्रत्याशी नीरज कुमार वोटिंग के दिन विक्ट्री साइन दिखाते हुए  नजर आए. सुबह-सुबह मोकामा रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया के सामने जीत का संकेत दिया. हालाँकि सोमवार को ही एमएलसी प्रत्याशी को हार्ट से जुड़ी परेशानी हुई थी. इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया था. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. … Read More

dhruv rathee

पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

जोहर लाइव ब्यूरो यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वर्ष 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में शनिवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. अदालत ने दो दिन पहले ध्रुव राठी को समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था. शनिवार को सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि राठी लंदन चले गए हैं, इसलिए वह व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकते. इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया. दरअसल यह मामला ध्रुव राठी के यूट्यूब चैनल पर मई 2018 … Read More

rupi soren

रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

जोहार लाइव ब्यूरो रामगढ़: दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का दशकर्म आज, 17 अक्टूबर को रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा. दशकर्म की रस्में पैतृक आवास के समीप स्थित तालाब के किनारे निभाई जाएंगी. इसके लिए तालाब के पास पंडाल बनाया गया है. वहीं, रविवार, 18 अक्टूबर को संस्कार भोज का आयोजन होगा, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. दोनों कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दशकर्म की रस्में कुडूम हड़ाम छोटू बेसरा, नायके हड़ाम चेतन टुडू, प्राणिक … Read More

NHRC

JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस की कथित कार्रवाई का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) पहुंच गया है. आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए धनबाद के SSP को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. साथ ही, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) पेश करने को कहा है. यह शिकायत चंडी तिवारी ने की है. उनका आरोप है कि JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से आयोजित शांतिपूर्ण और संवैधानिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान उन्हें परेशान किया गया, … Read More

ED

कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

रांची/नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में अवैध कोयला खनन और कोयले की कथित चोरी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी के मुख्यालय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत 136.44 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है. यह कार्रवाई अनूप मांझी उर्फ लाला से जुड़े मामले में की गई है. ताजा कार्रवाई के साथ इस मामले में अब तक अटैच की गई संपत्तियों का कुल मूल्य बढ़कर 815.08 करोड़ रुपये हो गया है. ईडी की इस कार्रवाई का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि … Read More

Jharkhand jaguar

Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

किसलय शानू रांची : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ गठित झारखंड जगुआर का अब पुर्नगठन होगा. झारखंड जगुआर की टीम दूसरे राज्यों की तरह अब एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की तर्ज पर काम करेगी. एसटीएफ का काम राज्य में सक्रिय विभिन्न अपराधियों और साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई करेगी. पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में नक्सिलयों के सफाये के बाद अब डीजीपी तदाशा मिश्र के द्वारा झारखंड जगुआर के पुनर्गठन को लेकर एक खाका तैयार किया गया है. इसे लेकर डीजपी के द्वारा बैठक भी बुलाई गई थी. लेकिन, फिलहाल बैठक को कुछ … Read More

POCSO

झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

रांची : झारखंड के सभी 24 जिलों में यौन अपराधों से प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए सहायक व्यक्तियों (Support Persons) का पैनल तैयार किया जा रहा है. इस पहल के तहत पहले बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण 14 और 15 अक्टूबर को रांची स्थित SIRD में आयोजित किया गया. झारखंड राज्य बाल संरक्षण समिति (JSCPS) ने UNICEF झारखंड के सहयोग और NUSRL रांची के सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स की साझेदारी में यह प्रशिक्षण आयोजित किया. इसका उद्देश्य POCSO अधिनियम, 2012 और POCSO नियम, 2020 के प्रावधानों के साथ सहायक व्यक्तियों की भूमिका और जिम्मेदारियों … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More