Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 23, 2026Updated:October 23, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Kanchan singh
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जोहार लाइव ब्यूरो
    सिमडेगा के रामरेखाधाम में रामरेखा महोत्सव 2026 को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. महोत्सव में उद्यमियों की भीड़ को देखते हुए डकैती, सुरक्षा, प्रार्थना, स्वास्थ्य और स्वतंत्रता की व्यवस्था तय करने के निर्देश दिए गए हैं. डीसी कंचन सिंह ने शुक्रवार को रामरेखाधाम परिसर में समिति और संबंधित संबंधित अधिकारियों की बैठक कर बैठक की.

    बैठक में महोत्सव के दौरान वाहनों का परिचालन सुचारू रखने के लिए चिह्नित 11 पार्किंग स्थलों पर मजिस्ट्रेट, सुरक्षाकर्मियों और समिति के वॉलंटियर्स की तैनाती करने का निर्देश दिया गया. पार्किंग व्यवस्था की निगरानी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में पार्किंग प्रबंधन समिति बनाई जाएगी.

    श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चार स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे. इसके साथ एंबुलेंस और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. डीसी ने रामरेखा जलापूर्ति योजना की मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने का निर्देश दिया. पेयजल पॉइंट किसी होटल परिसर में नहीं बनाने और सभी पॉइंट पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले डिस्प्ले लगाने को कहा गया.

    शौचालयों की व्यवस्था को लेकर निर्माणाधीन शौचालयों को जल्द पूरा करने, पुराने शौचालयों की मरम्मत कराने और जरूरत के अनुसार अस्थायी शौचालय बनाने का निर्देश दिया गया. पुलिसकर्मियों, खासकर महिला सुरक्षाकर्मियों के ठहरने, भोजन, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी.

    एक रंग के होंगे दुकानों के छप्पर, सड़क पर नहीं लगेंगी दुकानें

    महोत्सव में लगने वाली दुकानों के छप्पर एक ही रंग के रखने और दुकानों के आकार को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया. समिति को दुकानदारों से एकरूप रंग के तिरपाल या छप्पर लगाने का अनुरोध करने की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही दुकानों को सड़क पर नहीं लगाने का निर्देश दिया गया.

    बैठक में साधु-संतों के ठहरने, दाल-भात केंद्र और दीदी कैफे के संचालन पर भी चर्चा हुई. विद्युत विभाग को समय पर बिजली कनेक्शन और आपूर्ति से जुड़े काम पूरे करने को कहा गया.

    महोत्सव तक पूरा करना है संग्रहालय भवन का निर्माण

    बैठक के बाद डीसी ने रामरेखाधाम में चल रहे भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और संग्रहालय भवन का निर्माण महोत्सव तक पूरा करने का निर्देश दिया. टाइल्स और मार्बल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि निर्माण कार्य लंबे समय तक टिकाऊ रहे.

    डीसी ने सभी संबंधित विभागों और रामरेखाधाम समिति को आपसी तालमेल के साथ तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी दीपांकर चौधरी, ऐसी गिरिजा शंकर महतो, सीओ सुमन्त तिर्की, सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और रामरेखाधाम समिति के पदाधिकारी मौजूद थे.

    Also Read : रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?
    Drinking Water Facilities Festival Preparations health services Jharkhand news Kanchan Singh Parking Facilities Ramrekha Dham Ramrekha Dham Festival Ramrekha Mahotsav Ramrekha Mahotsav 2026 Sanitation Arrangements Security Arrangements Simdega news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव
    Next Article खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.