AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
एमिटी

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

 जोहार लाइव ब्यूरो  एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में सोमवार को लिटफेस्ट 3.0 की शुरुआत हुई. डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश स्टडीज एंड रिसर्च की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों को साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा और मंचीय प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है. कार्यक्रम का समापन 27 अक्टूबर 2026 को होगा. लिटफेस्ट 3.0 का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा और पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच देना है. इस आयोजन के माध्यम से युवा अपनी कल्पनाशीलता, विचारों और कलात्मक प्रतिभा को सामने रख रहे हैं. कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के डीन … Read More

RIIMS

झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

जोहार लाइव ब्यूरो  रिम्स, रांची से होमगार्ड जवानों को हटाने के फैसले के खिलाफ झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करने की तैयारी शुरू कर दी है. संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. साथ ही, रिम्स से जवानों को हटाने की कार्रवाई को चुनौती देने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया है. एसोसिएशन का कहना है कि वर्षों से सुरक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे होमगार्ड जवानों को हटाने का फैसला उनके रोजगार और भविष्य पर सीधा असर डाल सकता … Read More

झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड में दीपावली से पहले स्वास्थ्यकर्मियों के लंबित वेतन और मानदेय का भुगतान करना होगा. भुगतान में देरी हुई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक में यह सख्त निर्देश दिया. उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों, आउटसोर्स कर्मियों और सहियाओं का बकाया भुगतान प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा. साथ ही, 30 सितंबर तक के लंबित भुगतान का निपटारा करने का भी निर्देश दिया. 26 अक्टूबर को आयोजित हुई इस … Read More

CM

झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड के तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इन गांवों के खतियान में जाति के कॉलम में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज है. इससे संबंधित ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री … Read More

Mallikarjun kharge

खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

जोहार लाइव ब्यूरो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी विवाद तेज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बयान के विरोध में सोमवार यानि की आज देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने खरगे की टिप्पणी की निंदा करते हुए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है. मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण … Read More

गोड्डा

गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

जोहार लाइव ब्यूरो देशभर में दशहरा बीत गया और दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी हो चुका है. लेकिन झारखंड के गोड्डा में मां दुर्गा की एक प्रतिमा अब भी पंडाल में विराजमान है. वजह है विसर्जन की जगह को लेकर मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन के बीच विवाद. मंदिर कमेटी का कहना है कि विसर्जन की तारीख तय होने और अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने अपना फैसला बदल दिया. दो दिन तक विवाद नहीं सुलझा, तो अब कमेटी मंदिर परिसर के पास ही तालाब खुदवा रही है, ताकि वहां प्रतिमा का विसर्जन किया जा सके. यह मामला गोड्डा के … Read More

DGP

पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

जोहार लाइव ब्यूरो पुलिस अधिकारी पर दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोपों से जुड़े मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने झारखंड के DGP से फिर रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने 28 दिसंबर 2026 तक मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. यह मामला झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी की शिकायत से जुड़ा है. राजीव कुमार तिवारी ने 27 मई 2022 को NHRC में शिकायत की थी. इसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर मारपीट, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. शिकायत में धुर्वा थाना के … Read More

कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

जोहार लाइव ब्यूरो रांची : कांके थाना क्षेत्र के गागी स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में हथियार के बल पर हुई डकैती के मामले में रांची पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 4.24 लाख रुपये नकद, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो वाहनों को बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार, झारखंड और रांची के अलग-अलग इलाकों के निवासी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे अपराधियों ने रिंग रोड के पास आदर्श नगर कॉलोनी में रामशंकर प्रसाद सिंह के मकान में डकैती की … Read More

दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

  जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों का विस्तार किया जाएगा. दोनों संस्थानों में सदर अस्पताल को शामिल करते हुए कुल 1,000-1,000 बिस्तरों की व्यवस्था करने की योजना है. इसके साथ ही MBBS की सीटें बढ़ाने और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों का विस्तार करने की तैयारी है. दुमका मेडिकल कॉलेज के विकास पर करीब 375 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य … Read More

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो गया. शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर लाइन में लग चुके मतदाताओं को चुनाव नियमों के मुताबिक वोट डालने का मौका दिया जाएगा. इसके बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 74.55 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 43.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में औसतन 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इनमें सारण में सबसे ज्यादा 87.16 प्रतिशत वोट पड़े. इसके अलावा दरभंगा में 79.00 … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More