Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    रांची : कांके थाना क्षेत्र के गागी स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में हथियार के बल पर हुई डकैती के मामले में रांची पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 4.24 लाख रुपये नकद, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो वाहनों को बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार, झारखंड और रांची के अलग-अलग इलाकों के निवासी शामिल हैं.

    पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे अपराधियों ने रिंग रोड के पास आदर्श नगर कॉलोनी में रामशंकर प्रसाद सिंह के मकान में डकैती की थी. अपराधी घर से कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था.

    अगस्त से कर रहे थे मकान की रेकी

    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों और उनके सहयोगियों ने अगस्त 2026 से ही मकान की लगातार रेकी शुरू कर दी थी. इसके बाद संगठित गिरोह बनाकर वाहन और हथियारों का इंतजाम किया गया और वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बाद अपराधी ग्रे रंग की इनोवा कार से फरार हुए. हालांकि, पिठौरिया थाना क्षेत्र में वाहन छोड़कर सभी अलग-अलग दिशाओं में निकल गए. पुलिस ने इनोवा को कोकदोरो चौक के पास लावारिस हालत में बरामद किया. वारदात में इस्तेमाल एक काली स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है.

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीर बहादुर सिंह और सुधीर कुमार, कम्मो देवी, चंद्रशेखर पांडेय, सुमीत कुमार सिंह और रजनीश सिंह के रूप में हुई है.

    पुलिस के अनुसार, बीर बहादुर सिंह के पास से 1.20 लाख रुपये, सुधीर कुमार के पास से 1.04 लाख रुपये और कम्मो देवी के पास से दो लाख रुपये बरामद किए गए. बाकी आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन मिले. पुलिस ने बताया कि अब तक जांच में 14 लोगों की संलिप्तता सामने आई है. गिरफ्तार आरोपियों में बीर बहादुर सिंह और रजनीश सिंह का आपराधिक इतिहास भी मिला है.

    पुलिस लूटे गए शेष नकद, कीमती जेवरात और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी
    Next Article खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.