Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : खूंटी में बीते दिन स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए हमले और स्कूल कैंपस से हुए चोरी मामले में खूंटी पुलिस के पदाधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. एक तरफ स्थानीय जनता का हर पल पुलिस पर दबाव तो दूसरी ओर जनता से किये वादों को खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग समेत पूरी टीम ने 36 घंटे के अंदर पूरा किया है. इस मामले में संलिप्त नाबालिगों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब पुलिस महकमा दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था संभालने में व्यस्त थे.

    इसके बावजूद खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने फादर बेनेडिक्ट पर हुए जान लेवा हमले को चैलेंज के तौर पर लिया और 4 अलग-अलग टीम बनाया. दिन-रात टीम की कड़ी मेहनत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान व कड़ी पूछताछ ने घटना में शामिल नाबालिगों तक पहुंचा दिया. फिर एसपी की क्विक रिस्पांस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग को अलग-अलग जगह से पकड़ा और उनके पास से स्कूल कैंपस से चुराया फादर का मोबाइल, कैश रुपये और म्यूजिक सिस्टम को बरामद कर लिया है. खूंटी पुलिस ने पकड़े गए तीनों नाबालिग को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा है.

    कब्रिस्तान के रास्ते स्कूल कैंपस में घुसे थे नाबालिग

    एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बीते 20 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे चार नाबालिग कब्रिस्तान की ओर से आरसी बालक मध्य विद्यालय पहुंचे थे. सभी नाबालिग का मकसद मेला घूमने के लिए पैसे चुराना था. स्कूल कैंपस में सभी नाबालिग घुसे ही थे कि प्रिंसिपल फादर बेनेडिक्ट बारला किसी काम से वहां पहुंच गए. स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र होने के कारण आरोपी स्कूल परिसर और वहां की व्यवस्था से परिचित थे. फादर के अचानक पहुंचने के बाद उनका आरोपियों से सामना हो गया.

    इसी दौरान विवाद शुरू हुआ और एक नाबालिग ने छोटे कुदाल जैसे हथियार से फादर के माथे और कनपटी पर वार कर दिया. इस हमले में फादर घायल होकर गिर पड़े और आरोपी स्कूल के ऑफिस से सामान चोरी कर वहां से निकल गए. नाबालिगों ने पूरी घटना को करीब आधे घंटे के अंदर अंजाम देकर निकल गए थे.

    Also Read : खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    ऋषभ गर्ग खूंटी पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार
    Next Article ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    Related Posts

    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    क्राइम

    झारखंडः जुआरियों के खिलाफ गवाह नहीं जुटा सकी पुलिस, साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी

    October 29, 2026
    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026
    Latest Posts

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.