AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
राहुल गाँधी

‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

जोहार लाइव ब्यूरो कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली से पहले देश के लोगों, युवाओं और छात्र संगठनों से मार्च में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह मार्च किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने, वोट की चोरी रोकने और संविधान की रक्षा करने का आंदोलन है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर लोगों से ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतंत्र और … Read More

CWC

बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

जोहार लाइव ब्यूरो  बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास और उनके हितों से जुड़े मामलों में बेहतर निर्णय लेने के लिए झारखंड में बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्षों और सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया. रांची में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो बैच के कुल 70 सदस्यों को बच्चों की व्यक्तिगत परिस्थितियों का आकलन कर उनके सर्वोत्तम हित में निर्णय लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. 28 अक्टूबर 2026 को होटल रेनड्यू, रांची में संपन्न हुए इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत झारखंड राज्य बाल संरक्षण सोसाइटी (JSCPS) … Read More

Janta Darbar

रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जोहार लाइव ब्यूरो रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और छोटी-मोटी आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस अब सख्ती की तैयारी में है. सुखदेवनगर थाना में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पहुंचे रांची SSP ने आम लोगों से वन-टू-वन बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान लोगों ने पुलिसिंग में कमियों, नशे के बढ़ते प्रभाव और कार्रवाई के बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं होने की शिकायत की. लोगों की शिकायतें सुनने के बाद SSP ने थाना प्रभारी को नियमित पेट्रोलिंग मजबूत करने और क्षेत्र में पुलिसिंग बेहतर करने का निर्देश दिया. उन्होंने ASP कोतवाली को भी क्षेत्र की … Read More

no entry

हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

जोहार लाइव ब्यूरो हजारीबाग जिले के बड़कागांव में सड़क दुर्घटनाओं और जानमाल के नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक रोक लगा दी है. वहीं, चतरा जिले में भारी वाहनों के परिचालन और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ऐसी ही मांग उठाने वाले लोगों को अब भी प्रशासनिक पहल का इंतजार है. दोनों जिलों की स्थिति ने सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं. हजारीबाग के अनुमंडल पदाधिकारी(CO), सदर ने 26 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी करते हुए बड़कागांव थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर … Read More

Anant singh

बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला अब नीरज कुमार की जीत और अनंत सिंह के राजनीतिक दांव के कारण चर्चा में है. जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार का आभार जताया. हालांकि, जीत की औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी बताया गया है. अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, अनंत सिंह ने अपनी हार मान ली है. झल्लाते हुए अनंत सिंह ने कहा कि हां, हम हार गए हैं. इस चुनाव में … Read More

केसी वेणुगोपाल

महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

जोहार लाइव ब्यूरो कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक में शामिल विपक्षी दल 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करने की तैयारी में जुटे हैं. मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर होने वाली इस रैली के जरिए विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगा. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को दिल्ली के नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के मुताबिक, रैली की तैयारियों के लिए दिल्ली के प्रमुख नेता मौके पर मौजूद हैं. वेणुगोपाल के पहुंचने के बाद नेताओं और … Read More

candle march

अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

जोहार लाइव ब्यूरो हजारीबाग की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत का मामला अब झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है. मौत की परिस्थितियों, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और शरीर पर चोट के निशान को लेकर उठे सवालों के बीच कोर्ट ने जांच को लेकर सख्त रुख अपनाया है. राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि अब मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर के बजाय DSP स्तर के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे. वहीं, अनुष्का को न्याय दिलाने और उनके आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची में कैंडल मार्च निकाला गया. परिवार और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की … Read More

ED

बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले की जांच अब वरिष्ठ नौकरशाहों तक पहुंच गई है. ठेकेदार रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री की कंपनी रिलायबल इन्फ्रा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सात IAS अधिकारियों को समन जारी किया है. आरोप है कि सरकारी टेंडर की गोपनीय जानकारी लीक कर ठेके हासिल करने में मदद की गई. जांच एजेंसी अब अधिकारियों और ठेकेदार के बीच कथित संपर्कों की पड़ताल कर रही है. पटना हाईकोर्ट की 15 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान की गई टिप्पणी के बाद मामले ने फिर जोर पकड़ा … Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

रांची:  सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. दीपांकर भट्टाचार्य ने रूपी सोरेन के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन को रूपी सोरेन का हमेशा साथ मिला. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच राज्य में चल रही विकास … Read More

मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

 जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड के किसानों की उपज को सुरक्षित रखने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से रांची जिले के मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा में सोमवार को 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का शुभारंभ किया गया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शीतगृह के साथ 100 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन किया. इस दौरान सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को कृषि उत्पादों के परिवहन एवं विपणन के लिए ₹1 करोड़ 4 लाख 50 हजार की परिसंपत्तियां वितरित की गईं. बुढ़ाखुखरा में लगभग ₹15.01 करोड़ की लागत से दो … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More