AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
सुधाकर सिंह

RJD सांसद ने DG कुंदन कृष्णन को फिर घेरा, लगाए – आय से अधिक अर्जित धन और बेनामी संपत्ति खरीदने के आरोप

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार की राजनीति में एक बार फिर पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है. RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के DG कुंदन कृष्णन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, बेनामी संपत्ति खरीदने और शेयर बाजार में निवेश को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. सांसद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. RJD सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि बिहार के DG कुंदन कृष्णन ने अपनी नौकरी के दौरान अर्जित आय से कहीं अधिक संपत्ति जमा की है. उनके मुताबिक, कुंदन कृष्णन और … Read More

झारखंड : खूंटी में पांच लाख की अफीम के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

  खूंटी: खूंटी जिले में पुलिस ने 998 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जब्त अफीम की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बतायी गयी है. पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य आरोपी फरार हो गये. पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि अड़की से तीन लोग मोटरसाइकिल पर अफीम लेकर मुरहू स्थित नील फैक्ट्री की ओर जा रहे हैं. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने चालम … Read More

CJI

CJI सूर्यकांत का देवघर दौरा: एयरपोर्ट पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ भव्य स्वागत.. बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना और विधिक सेवा शिविर का उद्घाटन

जोहार लाइव ब्यूरो  भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार यानि की आज एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया. इस दौरान जैप-1 के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और माननीय न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे. उनके साथ-साथ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री के.के. झा और झालसा (JHALSA) की सदस्य सचिव श्रीमती कुमारी रंजन अस्थाना ने भी मुख्य न्यायाधीश का स्वागत कर अपनी उपस्थिति … Read More

चर्च Father

झारखंडः जबरन संबंध बनाया, बच्चा ठहरा तो गर्भपात कराया, फिर कहा; इलाज में जो खर्च हुए, उसकी वसूली करेंगे, चर्च के फादर पर गंभीर आरोप

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड के गोड्डा जिले से एक गंभीर घटना सामने आई है. एक आदिवासी महिला ने चर्च के फादर पर यौन शोषण का आरोप लगाय है. इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल फादर की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरपहाड़ी इलाके के तिलाबाद मिशन में रसोइये का काम करनेवाली 32 वर्षीय एक महिला ने फादर थॉमस सोरेन पर जबरन बलात्कार के आरोप लगाए हैं. एक लिखित शिकायत में महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी है. लिखित जानकारी के मुताबिक, तिलाबाद मिशन में पीड़ित महिला और उसका पति, दोनों रसोइये का काम … Read More

रांची की महिलाओं के लिए बड़ी पहल, सुधीर तिवारी फाउंडेशन लगाएगा निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी की शुरुआती पहचान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुधीर तिवारी फाउंडेशन की ओर से रांची में निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 1 नवंबर 2026 (रविवार) को सुबह 9:30 बजे गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रांची में आयोजित होगा. इसमें महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के साथ मुफ्त जांच की सुविधा भी मिलेगी. कार्यक्रम में मुंबई के फोर्टिस हीरानंदानी हॉस्पिटल के प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. शिशिर शेट्टी और रांची के समगति कैंसर सेंटर के डॉ. सतीश शर्मा विशेषज्ञ … Read More

police

लोहरदगा के निर्माणाधीन मकान में चल रहा था ब्राउन शुगर का खेल, 8 युवक गिरफ्तार

जोहार लाइव ब्यूरो लोहरदगा के कुडू में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. चंदवा-कुडू रोड पर एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 8 युवकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से करीब 98 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की महिंद्रा थार (JH01FX0060) को भी जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर की रात एसपी लोहरदगा को सूचना मिली थी कि चंदवा-कुडू रोड से एक काले रंग की थार में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए … Read More

Adani

झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को मिली पोषण किट, अदाणी फाउंडेशन ने उठाया स्वास्थ्य सुधार का जिम्मा

जोहार लाइव ब्यूरो हजारीबाग के बड़कागांव में टीबी मरीजों को इलाज के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की पहल की गई है. शनिवार को अदाणी फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 80 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत आयोजित यह चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा पोषण किट वितरण शिविर था. शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथु हलदर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर दीपक कुमार और अदाणी फाउंडेशन की टीम मौजूद रही. इस दौरान मरीजों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया. साथ ही नियमित रूप से … Read More

न्यू बोर्न

पलामू में नवजात की कथित बलि देने की आशंका, जन्म के 3 घंटे बाद खेत की मेढ़ पर मिली बच्ची

जोहार लाइव ब्यूरो पलामू के छतरपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जन्म के महज तीन घंटे बाद एक नवजात बच्ची को तेज बारिश और ठंड के बीच धान के खेत की मेढ़ पर छोड़ दिया गया. बच्ची का नाल तक नहीं कटा था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. ग्रामीणों को आशंका हुई कि बच्ची को उसकी मां और दो अन्य महिलाएं कथित तौर पर देवी मंदिर में बलि देने के लिए लेकर आई थीं. हालांकि, बच्ची को मंदिर के पास लाने के पीछे की असल वजह अभी सामने नहीं आई है. घटना शुक्रवार … Read More

जेसोवा दिवाली मेला में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ सुर और संस्कृति का दिखा रंग

रांची: जेसोवा दिवाली मेला 2026 के दूसरे दिन भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही मेले में लोगों का आना शुरू हो गया था. दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई. लोगों ने अलग-अलग स्टॉलों पर जमकर खरीदारी की. घर की सजावट के सामान, कपड़े, पारंपरिक वस्तुएं और खाने-पीने के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे. इस बार मेले में खरीदारी के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी खास इंतजाम किया गया है. दूसरे दिन सांस्कृतिक मंच पर कई आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं. माधवी ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो … Read More

देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

जोहार लाइव ब्यूरो राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर रांची-पटना मार्ग स्थित देवी दर्शन मोड़ एक बार फिर सड़क हादसे को लेकर चर्चा में है. गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 45 वर्षीय लीलावती देवी को कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया. देवी दर्शन मोड़ पर हादसों से दहशत देवी दर्शन मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More