AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए झारखंड में चयन ट्रायल 13 नवंबर को, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Oplus_131072 रांची: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026-27 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए झारखंड स्पोर्ट्स अथॉरिटी की ओर से 13 नवंबर 2026 को रांची के मोरहाबादी में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. इस ट्रायल के जरिए फुटबॉल और हॉकी के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. ट्रायल में फुटबॉल के लिए केवल बालिका खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जबकि हॉकी में बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे. सभी खिलाड़ियों … Read More

abhishek banerjee

कोलकाता: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला,विरोध में समर्थकों संग धरने पर बैठे, 5 महीने में तीसरी घटना

जोहार लाइव ब्यूरो TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास के बाहर बीती देर रात करीब 2 बजे भारी बवाल हो गया. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा (BJP) समर्थकों ने हथियार, लाठी-डंडों और लोहे की छड़ों के साथ उनके घर पर हमला किया और पथराव किया. बनर्जी ने इसे जान से मारने की साजिश करार देते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. घटना के बाद अभिषेक बनर्जी अपने समर्थकों के साथ घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए. इस दौरान TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक … Read More

Robbery

यूको बैंक डकैती : थाने से महज 200 मीटर दूर बैंक में 20 मीनट डकैतों का तांडव, 4 करोड़ के सोने व लाखों कैश की लूट

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी प्रत्यक्ष प्रमाण गिरिडीह के धनवार में देखने को मिली. एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम चल रहा था, तो दूसरी ओर अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक में बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया. दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब 20 मिनट तक उत्पात मचाया और करोड़ों रुपये के सोने के जेवरात के साथ लाखों रुपये नकद लूटकर फरार हो गए. घटना गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे की बताई जा रही है. अपराधियों ने बैंक के लॉकर में … Read More

police

बिहार में खपाने जा रही थी शराब की बड़ी खेप, हजारीबाग पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

जोहार लाइव ब्यूरो हजारीबाग जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. बरही थाना क्षेत्र के बिलौतिया मोड़ के पास पुलिस ने एक इनोवा कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में जमशेदपुर के परसुडीह निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शराब की खेप के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ग्रे रंग की इनोवा कार भी जब्त कर ली है. पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को हजारीबाग एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ग्रे रंग की इनोवा कार (JH05AT-6444) में अवैध … Read More

झारखंड: धान खरीद में अब नहीं चलेगी बिचौलियागिरी, खेत से लेकर केंद्र तक होगी निगरानी

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड के किसानों को धान की उपज का उचित मूल्य दिलाने और धान अधिप्राप्ति व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने धान खरीद व्यवस्था में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार कराया है. इसके तहत किसानों की जमीन और फसल का सत्यापन किया जाएगा, जबकि दूसरे राज्यों के बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्ती की जाएगी. मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता है. … Read More

crime

झारखंड: 12 साल की मासूम की बेरहमी से ह’त्या, बहियार में मिला सिर कटा श’व

जोहार लाइव ब्यूरो  गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. मृत बच्ची की पहचान नीतू मरांडी, पिता तलवा मरांडी के रूप में हुई है. गुरुवार सुबह बच्ची का शव गांव के बहियार में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, नीतू बुधवार रात अपने माता-पिता के साथ घर में सोई थी. बताया जा रहा है कि देर रात किसी ने उसे घर से बाहर निकाला. इसके बाद घर के पीछे उसकी हत्या कर दी गई. गुरुवार सुबह उसका शव बहियार में मिला. शव से … Read More

k. Raju

हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

जोहार लाइव ब्यूरो  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. इस मुलाकात के दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रभारी के बीच हुई इस मुलाकात को राज्य में गठबंधन की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. बैठक के दौरान राज्य में धरातल पर उतर रही जनहित योजनाओं … Read More

Jamtara

साइबर ठगों पर जामताड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ रेड: नारायणपुर और करमाटांड़ से 3 गिरफ्तार, खुला ठगी का पूरा नेटवर्क

जामताड़ा : झारखंड के साइबर क्राइम हब जामताड़ा में पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी (साइबर अपराध) के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 3 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 8 लाख 13 हजार रुपये नकद, 8 मोबाइल और 6 सिम कार्ड बरामद किए हैं. गुप्त सूचना मिलने के बाद छापामारी दल ने नारायणपुर थाना अंतर्गत बोरवा गांव में बबलू अंसारी के घर छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को … Read More

रांची में ABVP का छात्र गर्जना मार्च, हजारों विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

  रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को रांची में छात्र गर्जना मार्च निकाला गया. मोराबादी मैदान में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभाविप कार्यकर्ता शामिल हुए. इसके बाद मोराबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाला गया, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव वैभव मीणा, अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा दित्या, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होता है: वैभव मीणा जनसभा … Read More

चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

  सरायकेला-खरसावां : झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को परिजनों के साथ चांडिल डैम का भ्रमण किया. इस दौरान वे यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से अभिभूत नजर आए. उन्होंने चांडिल डैम को राज्य के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई. डैम परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ इसके विकास को लेकर चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों को डैम के बहुआयामी विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More