AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
jail

होटवार जेल में विचाराधीन कैदी से तीन बार यौन उत्पीड़न का आरोप, जेल अधीक्षक समेत 19 लोग FIR में नामजद

जोहार लाइव ब्यूरो  राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है. जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार, मारपीट और जबरन नशीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है. पीड़ित के पिता की शिकायत पर खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले में जेल के बंदियों के साथ जेल अधीक्षक, वार्ड इंचार्ज और जेल अस्पताल के चिकित्साकर्मियों समेत कुल 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित युवक एक मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में बिरसा … Read More

JAC

JAC ने लगातार दूसरे साल बढ़ाया मैट्रिक और इंटर परीक्षा शुल्क, 2 साल में 40% का हुआ इजाफा

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2027 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं के शुल्क में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. नई दरों के लागू होने के बाद अब परीक्षार्थियों को पिछले साल के मुकाबले 120 रुपये अधिक शुल्क चुकाना होगा. गौरतलब है कि जैक ने लगातार दूसरे वर्ष परीक्षा शुल्क में इजाफा किया है. पिछले दो वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो विद्यार्थियों पर परीक्षा का आर्थिक बोझ करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ चुका है. जैक द्वारा जारी की गई नई शुल्क सूची के मुताबिक, वर्ष 2027 की मैट्रिक परीक्षा … Read More

Highcourt

झारखंड: केवल मानसिक बीमारी के आधार पर जीवनसाथी को नहीं किया जा सकता कलंकित, तलाक का फैसला रद्द: हाईकोर्ट

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि केवल मानसिक बीमारी के आधार पर जीवनसाथी को कलंकित नहीं किया जा सकता और न ही इसे तलाक का मुख्य आधार बनाया जा सकता है. अदालत ने यह भी कहा कि इलाज से इनकार करना या इलाज न करा पाना अपने आप में वैवाहिक क्रूरता की श्रेणी में नहीं आता है. हाई कोर्ट ने पत्नी की मानसिक स्थिति और दवा लेने से इनकार करने के आरोपों के आधार पर पति के पक्ष में दिए गए फैमिली कोर्ट के तलाक के फैसले को एकतरफा करार देते हुए … Read More

abhishek banerjee

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर चला नगर निगम का बुलडोजर, हटाया गया अवैध ढांचा

जोहार लाइव ब्यूरो  तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर गुरुवार सुबह नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस अभियान के तहत सांसद के घर के ठीक सामने फुटपाथ पर बने एक अस्थायी ढांचे को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. गुरुवार सुबह नगर निगम की टीम दल-बल के साथ कालीघाट पहुंची और फुटपाथ पर बांस से बनाए गए अस्थायी शेड को गिरा दिया. ढांचे को हटाने के तुरंत बाद निगम कर्मचारियों ने मौके से बांस और अन्य मलबा साफ करने का काम शुरू कर दिया, ताकि आम लोगों … Read More

Air India

एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट; 98 लोग थे सवार

जोहार लाइव ब्यूरो  कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान को हाईजैक करने की धमकी मिली. विमान के टॉयलेट में एक धमकी भरा नोट मिला, जिसमें लिखा था कि सुबह 11:10 बजे प्लेन हाईजैक कर लिया जाएगा. नोट मिलते ही क्रू मेंबर्स ने पायलट को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट कर दिया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया. यहां सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच शुरू की. घटना … Read More

सांसद कीर्ति आजाद

भगवान राम ने सीता को त्यागा, मैं उसके मंदिर कभी नहीं जाऊंगा’ : TMC सांसद कीर्ति आजाद

जोहार लाइव ब्यूरो  तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आजाद के एक बयान ने देश में नई धार्मिक और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. आजाद ने अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने से साफ इनकार करते हुए भगवान राम द्वारा माता सीता का त्याग किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं. उनके इस बयान के बाद रामायण के प्रसंगों और धार्मिक आस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. कीर्ति आजाद ने अपने बयान में कहा, “भगवान राम ही क्या देश के 3,200 करोड़ देवी-देवताओं में एकमात्र देवता हैं? मैं राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा, क्योंकि भगवान राम ने अग्निपरीक्षा के … Read More

Hockey

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम में झारखंड का डंका, सलीमा टेटे संभालेंगी कप्तानी; निक्की और ब्यूटी को भी मिली जगह

जोहार लाइव ब्यूरो  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है. इस राष्ट्रीय टीम में झारखंड की तीन बेटियों ने जगह बनाकर राज्य का मान बढ़ाया है. स्टार खिलाड़ी सलीमा टेटे को भारतीय टीम की कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. घोषित भारतीय टीम में झारखंड की तीन प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. सलीमा टेटे: मिडफील्डर एवं भारतीय टीम की कप्तान निक्की प्रधान: अनुभवी डिफेंडर ब्यूटी डुंगडुंग: फॉरवर्ड खिलाड़ी सिमडेगा और खूंटी की … Read More

irfan Ansari

झारखंड के स्वास्थ्य महकमे का बड़ा कदम: कैंसर की 137 दवाइयों के घटे दाम, हर जिले के सदर अस्पताल में होगी सीटी-स्कैन की सुविधा

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर राज्य में कैंसर मरीजों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलने जा रही है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) द्वारा कैंसर से जुड़ी 137 गैर-अनुसूचित दवाओं पर ट्रेड मार्जिन अधिकतम 30 प्रतिशत तय किए जाने के बाद, इन जीवनरक्षक दवाइयों की कीमतों में 50% से 75% तक की भारी गिरावट आई है. यह नई व्यवस्था पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी प्रभावी हो चुकी है. दो प्रमुख कैंसर दवाओं के दामों में … Read More

Samrat choudhary

सीएम सम्राट का कड़ा रुख,एक झटके में 15 अफसरों और कर्मियों को किया निलंबित…जानें पूरा मामला

जोहार लाइव ब्यूरो  बिहार में प्रशासनिक सुस्ती और जनता की शिकायतों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रहे ‘सहयोग शिविर’ के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद आम जनता की समस्याएं सुनीं और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 15 अधिकारियों और कर्मियों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है. मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखीं. समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि संबंधित अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं … Read More

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव का हमला, बोले- लोकतंत्र को कुचलने वाले अब फीता काटने आ रहे

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले राज्य की सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र को कुचलने वाले प्रधानमंत्री अब यहां आ रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ फीता काटने से जनता का भला नहीं होने वाला है. तेजस्वी यादव ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल परियोजना का जिक्र करते हुए इसके श्रेय को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि इस परियोजना की शुरुआत महागठबंधन … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More