Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 23, 2026Updated:October 23, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो गया. शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर लाइन में लग चुके मतदाताओं को चुनाव नियमों के मुताबिक वोट डालने का मौका दिया जाएगा. इसके बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 74.55 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 43.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

    बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में औसतन 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इनमें सारण में सबसे ज्यादा 87.16 प्रतिशत वोट पड़े. इसके अलावा दरभंगा में 79.00 प्रतिशत, तिरहुत में 78.10 प्रतिशत और पटना में 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ.

    वहीं, चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में औसतन 43.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें कोसी में सबसे अधिक 52.51 प्रतिशत मतदान हुआ। तिरहुत में 42.15 प्रतिशत, दरभंगा में 42.00 प्रतिशत और पटना में सबसे कम 36.19 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई.

    150 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद

    बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए कुल 150 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

    स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की सीटें शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटों पर चुनाव हुआ.

    इस चुनाव में कुल 5,32,847 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें 3,86,199 पुरुष, 1,46,611 महिलाएं और 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए थे.

    उम्मीदवारों की संख्या के लिहाज से दरभंगा स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा 40 उम्मीदवार मैदान में थे. वहीं, पटना शिक्षक और सारण शिक्षक सीटों पर 18-18 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई.

    पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला

    इस चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर भी खास नजर रही. यहां जदयू के भीतर की खींचतान ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया. मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया.

    नीरज कुमार पूर्व मंत्री हैं और इस सीट से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

    जन सुराज पार्टी ने चुनाव के दौरान अपने कुछ उम्मीदवारों में बदलाव भी किया था. पार्टी ने तिरहुत शिक्षक सीट पर भूषण झा की जगह श्यामनंदन यादव को उम्मीदवार बनाया. वहीं, दरभंगा स्नातक सीट पर रवींद्र यादव की जगह मोहम्मद इम्तियाज (नूरानी) को मैदान में उतारा गया था.

    पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी भी चुनावी मुकाबले में शामिल रहे.

    इस चुनाव में भाजपा के तीन मौजूदा विधान परिषद सदस्य भी दोबारा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एनके यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार शामिल हैं.

    सुरक्षा के बीच मतदान, अब मतगणना का इंतजार

    मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स को सील कर स्ट्रॉन्ग रूम यानी बज्रगृह में सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की गई.

    अब सभी की नजरें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों पर किस उम्मीदवार को जीत मिलती है. चुनाव आयोग की ओर से देर शाम मतदान के अंतिम आंकड़े जारी किए जाने की संभावना है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
    Next Article दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.