पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव
जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में आउटसोर्स कर्मियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को 16 अक्टूबर तक सितंबर महीने के बकाया मानदेय का भुगतान करने का निर्देश दिया है. विभाग ने साफ कहा है कि दुर्गा पूजा और दूसरे त्योहारों से पहले किसी भी कर्मी का मानदेय बकाया नहीं रहना चाहिए. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में यह निर्देश दिया. बैठक में सभी जिलों में आउटसोर्स कर्मियों और … Read More